बेगूसराय में बोलेरो और बस की सीधी टक्कर, मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रही 4 छात्राओं की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोसड़ा से मैट्रिक की परीक्षा देकर बिथान प्रखंड के उजान गांव बोलेरो से छात्राएं लौट रही थीं। इस दौरान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सागी जीरोमाइल के समीप यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। मौके पर बीडीओ राघवेन्द्र कुमार, सीओ सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में चार छात्राओं की मौत हो गई है। पहचान के लिए परिजनों को सूचना दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। सड़क हादसे की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। इधर, स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर यातायात ठप कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीमावर्ती रोसड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दे दी गई है।

Post A Comment
No comments :