Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'शाकाल' बन गए Saif Ali Khan, परेशान होकर नोचने लगे बाल; वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी


'शाकाल' बन गए Saif Ali Khan, परेशान होकर नोचने लगे बाल; वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी


सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना हैलोवीन लुक शेयर किया, जिसमें वे गंजे नजर आ रहे हैं। बाद में एक्टर अपना प्रोस्थेटिक मेकअप हटाते हैं।







सैफ अली खान ने शेयर किया हैलोवीन लुक

HIGHLIGHTS

सैफ अली खान ने शेयर किया अपना हैलोवीन लुक


वीडियो में प्रोस्थेटिक मेकअप हटाते हुए दिखे एक्टर


मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। तब से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना हैलोवीन लुक शेयर किया।



सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस मजेदार लुक को देखकर आप भी पेट पकड़कर हंसने लग जाएंगे। अभिनेता की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक्टर गंजे नजर आ रहे हैं, लेकिन अचानक वे अपने सिर से उस प्रोस्थेटिक मेकअप को नोचकर हटा देते हैं, जोकि देखने में काफी फनी लग रहा है।



एक्टर के मेकअप के नीचे उनके असली बाल दिखाई देने लगते हैं जिसके बाद से वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए सैफ ने कैप्शन में लिखा, 'यहां सब अपने हैलोवीन लुक्स के बारे में पोस्ट कर रहे हैं और मैं बस मंडे से निपट रहा हूं। मेरा तो मन कर रहा है कि अपने बाल ही नोच लूं!'
कॉफी विद करण में नजर आएगी जोड़ी

सैफ सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी निजी जिंदगी की झलक भी दिखा रहे हैं। इसके अलावा, एक्टर अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ 'कॉफी विद करण' में फिर से नजर आने वाले हैं। शो पर एक कपल के तौर पर यह उनका दूसरा मौका होगा। इसका प्रोमो हाल ही में जारी हुआ जोकि काफी वायरल हो रहा है।




इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें एक्टर गिटार प्ले करते हुए अपनी बालकनी में जैमिंग करते नजर आए। वीडियो में, संगीत के शौकीन माने जाने वाले अभिनेता को पीले रंग का इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ अन्य संगीतकार भी थे, जो ड्रम और दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहे थे।

उन्होंने अपनी पत्नी, अभिनेत्री करीना कपूर खान और अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ भी अपनी ट्रिप की कई सारी थो बैक पिक्चर शेयर की थीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]