Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'दिमाग घूम गया...' करण जौहर की मिस्टीरियस इंस्टा स्टोरी से बढ़ी Ramayana को लेकर फैंस की बेताबी, लिखी ऐसी बात


'दिमाग घूम गया...' करण जौहर की मिस्टीरियस इंस्टा स्टोरी से बढ़ी Ramayana को लेकर फैंस की बेताबी, लिखी ऐसी बात

फिल्म निर्माता करण जौहर ने 'रामायण देख ली है। मूवी देखने के बाद उन्होंने इसका रिव्यू भी किया और बताया कि वो दंग रह गए।






करण जौहर ने किया रामायण का रिव्यू

HIGHLIGHTS

करण जौहर ने देखी 'रामायण: पार्ट 1'


उन्होंने फिल्म को दिवाली के लिए 'बेहद खास' बताया


धर्मा प्रोडक्शंस उत्तर भारत में देखेगा डिस्ट्रीब्यूशन



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana) देखने के बाद अपना पहला रिव्यू शेयर किया। करण जौहर ने मूवी की सिर्फ एक लाइन में तारीफ की है लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जो फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करण जौहर ने लिखा कि फिल्म देखने के बाद वो पूरी तरह से दंग रह गए। इसी के साथ उन्होंने इशारा किया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए दीवाली को बहुत खास बना देगी।
करण भी संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

करण की कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शंस' उत्तर भारत के हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है, इसलिए यह तारीफ एक ऐसे व्यक्ति की ओर से आई है जिसकी इस फिल्म की सफलता में अपनी हिस्सेदारी भी है।






खबरों के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने सह-निर्माताओं नमित मल्होत्रा की DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ बातचीत के बाद 250 करोड़ रुपये में यह डील पक्की कर ली है।
करण ने 'रामायण' के बारे में क्या कहा?

करण ने फिल्म के बारे में बहुत डिटेल रिव्यू नहीं किया है। इसके बजाय, उन्होंने लिखा, 'मैं तो दंग रह गया! अब और कुछ नहीं कहूंगा! बस इतना कहूंगा कि यह एक बहुत ही शानदार और बेहद खुशी भरी दिवाली होने वाली है।'





उनकी इस संक्षिप्त प्रतिक्रिया ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। रामायण वैसे भी इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें एक तो है इसका 4000 करोड़ रुपये का बजट और दूसरा है इसके शानदार वीएफएक्स जोकि किन्हीं कारणों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
दीवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

'रामायण: पार्ट 1' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हो रही है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म IMAX और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी रिलीज की जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]