नुसरत फतेह अली की कव्वाली पर बना था गाना, अधूरी मोहब्बत को तब्बू ने किया बयां; आज भी कुरेदता है दिलों के जख्म

30 साल पहले तब्बू पर एक ऐसा गाना फिल्माया गया था, जो हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गानों में से एक ...और पढ़ें

नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली पर बना था तब्बू का हिट गाना/ फोटो- Youtube
नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली से प्रेरित था गीत
तब्बू ने गाने में निभाया था तवायफ का किरदार
सनी देओल का फिल्म में दिखा था खूंखार अवतार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में 41 साल से अधिक समय बिता चुकीं एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। वह सिनेमा के बदलते दौर के साथ भले ही अब फिल्मों में अहम किरदार को भी स्वीकार करती हों, लेकिन 90 का एक ऐसा दौर था, जब तब्बू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए।
उनके यादगार गानों की लिस्ट में 30 साल पहले रिलीज हुआ सनी देओल (Sunny Deol) की मूवी का भी एक कल्ट क्लासिक गाना है, जो नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली से बना था। कौन सा वो गाना जिसमें तवायफ 'तुलसीबाई' बन तब्बू ने लूट ली थी महफिल, चलिए बताते हैं।
30 साल पहले जबरदस्त हिट हुआ था गाना
तब्बू और सनी देओल के जिस सदाबहार गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1996 में रिलीज हुआ था। गाने के बोल थे 'दिल क्या करे साहिब'। इस गीत को दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी मधुर आवाज में गाया था, तो वहीं इसके लिरिक्स मशहूर संगीतकार की जोड़ी नदीम-श्रवण की जोड़ी ने लिखे थे। गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे। यह गाना सनी देओल की सुपरहिट फिल्म जीत का है।

नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली पर बना था गाना
सनी देओल और सलमान खान स्टारर फिल्म जीत का'दिल क्या करे साहिब' गाना उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) की फेमस कव्वाली 'दिल पे जख्म खाते हैं गाने' से इंस्पायर था। जीत के इस गाने में मशहूर सिंगर की फेमस कव्वाली की कुछ पंक्तियां ली गई थी, जिन्हें जिगर मुरादाबादी ने लिखा था।
जीत में किस सिचुएशन पर फिल्माया गीत?
30 साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म जीत का 'दिल का क्या करे साहिब' गाना तवायफ की मोहब्बत की एक तरफा प्यार की कहानी को शब्दों में बयां करता है। उनकी कोठे की जिंदगी के दर्द को बताता है। गाने में तुलसी का किरदार अदा करने वाली तब्बू कोठे पर डांस कर रही होती हैं और करण वहां बैठा शराब पी रहा होता है। तभी वह नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली की फेमस लाइनों को एक मुजरे के रूप में गाकर हाल ए दिल बयां करती है।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी जीत
राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म जीत की बात करें तो मूवी में सनी देओल, सलमान खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 5.60 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और उस समय की एक बड़ी हिट बनी थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :