मुंबई में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल का समापन, अवॉर्ड्स नाइट्स में लगेगा सितारों का मेला
मुंबई में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल का समापन, अवॉर्ड्स नाइट्स में लगेगा सितारों का मेला
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के आखिरी संस्करण का समापन आज रात मुंबई में रंगारंग अवॉर्ड्स नाइट्स के जरिए होने वाला है।
-1793514232317_v.webp)
जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई (फोटो क्रेडिट- जागरण)
मुंबई में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल का समापन
अवॉर्ड्स नाइट में लगेगा सिनेमा के सितारों का मेला
4 दिनों तक मायानगरी में चला था सिनेमा का महाकुंभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन की राजधानी मुंबई में आज जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 (JFF 2026) के आखिरी संस्करण का समापन होने जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाले सिनेमा का यह महाकुंभ में न केवल देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों, शार्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज के उत्कृष्ट प्रदर्शन का साक्षी बना, बल्कि यहां बॉलीवुड व वर्ल्ड सिनेमा के दिग्गजों, निर्देशकों और उभरते कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अवॉर्ड्स नाइट्स के साथ 1 नवंबर 2026 को मुंबई में जेएफएफ का समापन किया जाएगा, जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं-
अवॉर्ड्स नाइट के साथ जेएफएफ का होगा समापन
हर साल देखा जाता है कि विश्व के सबसे बड़े घुमंतू सिनेमा उत्सव जागरण फिल्म फेस्टिवल का कारवां देश के अलग-अलग शहरों से होते हुए आखिर में मुंबई पहुंचता है। इस बार भी रंग मंच का ये महा मेला मायानगरी आ गया है, जहां देर शाम पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इसे अलविदा कहा जाएगा।
-1793515293033.webp)
इस दौरान सिनेमा जगत की तमाम फिल्मों, कलाकारों और फिल्मी जगत में अहम योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं सिनेप्रेमियों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि वह कौन सी फिल्म होगी और कलाकार होगा, जिसे जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 मुंबई में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और आर्टिस्ट का पुरस्कार मिलेगा।
कब और कहां होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का पुरस्कार समारोह-
28 अक्टूबर 2026 को मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हुआ था और 31 अक्टूबर तक इसके स्पेशल सेशन चले। ऐसे में आज रात 1 नवंबर को अवॉर्ड्स नाइट्स के साथ इसके समाप्त किया जाएगा, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
-1793515317407.webp)
अवॉर्ड्स की तारीख: 1 नवंबर 2026, शाम 7:30 बजे से
स्थान: ग्रैंड संगम बॉलरूम, JW मैरियट, जुहू, मुंबई
थीम: सिनेमा से प्यार मत करो, इसे जियो
नोट- पुरस्कार समारोह में एंट्री इनवाइट के आधार पर ही दी जाएगी।
अवॉर्ड्स नाइट्स में शामिल हो सकते हैं ये सेलेब्स
हमेशा देखा जाता है कि जागरण फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा के सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में जेएफएफ मुंबई 2026 की अवॉर्ड्स नाइट्स में भी कई फिल्मी हस्तियों के शामिल होने का जानकारी सामने आ रही हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
रोहित शेट्टी, सनी देयोल, बॉबी देयोल, डेविड धवन, भाग्यश्री, दिव्या दत्ता, इम्तियाज अली, महिमा मकवाना, हैली शाह, टिस्का चोपड़ा, अमायरा दस्तूर, अनंत जोशी, मानसी पारेख, क्रिस्टल डिसूजा और अन्य कलाकार। हालांकि, इनके नामों का आधिकारिक एलान होना बाकी है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :