Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'रामायणम्' को लेकर आया 'जटायु' का संदेश, रिलीज के पहले दिन जनता से की खास अपील

'रामायणम्' को लेकर आया 'जटायु' का संदेश, रिलीज के पहले दिन जनता से की खास अपील

फिल्म रामायणम् जटायु की आवाज बनने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म की रिलीज के मौके पर खास अपील की है।






रामायणम् आज हुई रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)


आज से रिलीज हुई फिल्म रामायणम्


अनुपम खेर ने दी जटायु को आवाज


फिल्म को लेकर एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् (Ramayana) की चर्चा रिलीज को लेकर सिनेमाई गलियारे में हो रही है। खासतौर पर जिस तरह से अभिनेता अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है और फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभाई है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है।


इस बीच अनुपम खेर ने रामायणम् पार्ट-1 की रिलीज के पहले दिन एक खास संदेश साझा किया है और सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए जनता से अपील की है। आइए जानते हैं कि वेटरन एक्टर ने क्या कहा है-


रामायणम् को लेकर अनुपम खेर का मैसेज

आज से रामायणम् को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारे और फैंस इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले में रामायणम् में जटायु की आवाज बनने वाले अनुपम खेर पीछे नहीं रहे हैं और उन्होंने ट्वीट कर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है-





आज दुनिया भर में रामायणम् रिलीज हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले, जय श्री राम।
अनुपम खेर की हो रही है तारीफ

इस वीडियो के जरिए अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी भी दी है कि रामायणम् के सूत्रधार और जटायु को अपनी बुलंद आवाज देने के लिए उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है। देश और विदेश के अलग-अलग लोग उनको मैसेज और कॉल करके बधाइयां दे रहे हैं, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।


जय श्री राम!😍🕉🙏 आज दुनिया भर में रामायण रिलीज़ हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले। जय श्री राम!

क्लाईमैक्स में जटायु वर्सेज रावण

अगर आप भी रामायणम् देखने को प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा स्पॉयलर देते हुए आपको बता दें कि मूवी के क्लाईमैक्स में रावण (Yash) और जटायु (Anupam Kher) के बीच फेस ऑफ दिखाया है, जो सिनेमाघरों में एक अद्भुत नजारा पेश करता है। ये सीन इतना भव्य और बेहतरीन है, जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]