'मुझे BCCI ने टीम चुनने की आजादी नहीं दी', सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी को लेकर खोला हैरान करने वाला राज
'मुझे BCCI ने टीम चुनने की आजादी नहीं दी', सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी को लेकर खोला हैरान करने वाला राज
सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दौरान टीम चयन की पूरी आजादी न मिलने का खुलासा किया है। उन्होंने सौरव ...और पढ़ें

सचिन तेंदुलकर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत के अपने पसंदीदा कप्तानों को नाम बताए हैं। तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत के लिए खेलना और कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात है लेकिन जब वे कप्तान थे, तो उन्हें हमेशा ही टीम को चुनने की आजादी नहीं मिली। तेंदुलकर ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला
उन्होंने टीम इंडिया की अगुवाई भी की लेकिन कप्तान के तौर पर वे अधिक सफल नहीं रहे। हालांकि, एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी अमर हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर राज खोले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय कप्तानों के नाम भी बताए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने दिया बयान
सोशल मीडिया पर रेडिट पर यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "भारत को कप्तान के तौर पर लीड करना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे कभी भी पूरी टीम खुद से चयन करने की आजादी नहीं मिली। 1990 के दशक से आज के समय में बीसीसीआई अधिक पेशेवर है। उस समय भारतीय क्रिकेट भी बहुत खराब दौर से गुजर रहा था।"
तेंदुलकर ने इस दौरान अपने पसंदीदा कप्तान के नाम बताए। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मेरे पसंदीदा कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी हैं। वे मेरी लिस्ट में टॉप पर हैं।"
तेंदुलकर ने की बावुमा की जमकर तारीफ
तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की भी जमकर तारीफ की। बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार कप्तानी की है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता और अब तक 15 में से सिर्फ एक टेस्ट मैच हारे हैं। ऐसे में तेंदुलकर भी उनसे प्रभावित दिखे। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं टेम्बा बावुमा के जोश की जमकर तारीफ करता हूं। वे सामने से टीम को लीड करते हैं और साउथ अफ्रीका के लिए कई शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। साउथ अफ्रीका का आईसीसी ट्रॉफी जीतना वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है।"
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :