Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

34 साल पहले दीवाली पर 'धुरंधर' निकली थी अजय देवगन की पुरानी फिल्म, 90s की ब्लॉकबस्टर आज भी है कल्ट

34 साल पहले दीवाली पर 'धुरंधर' निकली थी अजय देवगन की पुरानी फिल्म, 90s की ब्लॉकबस्टर आज भी है कल्ट

अभिनेता अजय देवगन की एक क्लट एक्शन थ्रिलर फिल्म को 34 साल पहले दीवाली के मौके पर रिलीज किया गया था।








अजय देवगन की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HIGHLIGHTS

अजय देवगन की 90 की कल्ट क्लासिक फिल्म


34 साल पहले दीवाली के मौके पर हुई थी रिलीज


कमर्शियल तौर पर हिट रही थी अजय की पुरानी मूवी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। फिल्मी जगत के लिए दीवाली का त्योहार हमेशा से खास रहा है। इस बार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (Ramayana) को दीवाली रिलीज के तौर पर पेश किया जाएगा। इससे पहले 90 के दशक में सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक ब्लॉकबस्टर मूवी ने दीवाली पर धमाका किया था।


34 साल पहले आई अजय की वह फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। आइए जानते हैं इस लेख में 90s की कौन सी एक्शन थ्रिलर के बारे में बात की जा रही है।
अजय देवगन की फिल्म के नाम रही थी दीवाली

सिनेमा जगत के फिल्ममेकर्स को दीवाली (Diwali) के फेस्टिव सीजन का हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वह अपनी फिल्मों को रिलीज कर सकें। ऐसा ही काम साल 1992 में निर्देशक फारूख सिद्दीकी ने किया था, जब अजय देवगन और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) स्टारर फिल्म जिगर (Jigar) को सिनेमाघरों में रिलीज किया था।




दीवाली से दो दिन पहले धनतेरश पर रिलीज हुई जिगर ने कमर्शियल तौर पर अपार सफलता हासिल की थी और दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके दिखाई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अजय और करिश्मा की जिगर का बजट 2.5 करोड़ था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड ये मूवी 9 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही थी।




इस तरह से जिगर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। 34 साल पहले अजय देवगन की जिगर ने दीवाली पर सही मायनों में कामयाबी का नया इतिहास रचा। इस मूवी में अजय और करिश्मा के अलावा परेश रावल, फिरोज खान, अजित, अरुणा ईरानी, हुसैन खान और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।
पहली बार बनी करिश्मा और अजय की जोड़ी

फिल्म जिगर के गाने और कहानी ने उस वक्त में सभी का दिल जीता है। यही कारण है इसे आज भी हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवीज में गिना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिगर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अजय देवगन की पहली साथ में फिल्म थी, इसके बाद ये दोनों कलाकार सुहाग, गोपी-किशन और संग्राम जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]