Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

27 साल पुराने कुमार सानू के गाने में दिखी दीवाली सेलिब्रेशन की झलक, 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बी का रोमांस

27 साल पुराने कुमार सानू के गाने में दिखी दीवाली सेलिब्रेशन की झलक, 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बी का रोमांस

अमिताभ बच्चन और सौंदर्या पर फिल्माए गए 27 साल पुराने दिवाली गीत में इस त्योहार की खूबसूरत झलक देखने को मिली थी।








अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था गाना (एआई जेनरेटेड इमेज)

HIGHLIGHTS

27 साल पुराना दिवाली गीत फिर वायरल


अमिताभ बच्चन और सौंदर्या पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना


बिग बी ने 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया रोमांस



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोशनी का त्योहार दीवाली बेहद नजदीक है। जल्द ही उत्साह से भरे इस उत्सव से हमारे घर जगमगा उठेंगे। इस हंसी-खुशी के माहौल में नाच-गाना भी लगा ही रहता है। कई लोग अपने घर पर दीवाली पार्टी भी रखते हैं।


अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गाना

आज हम आपको दीवाली पर हर घर में बजने वाले ऐसे ही एक शानदार गाने के बारे में बताएंगे। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavansham) के गाने 'कोरे कोरे सपने मेरे' (Kore Kore Sapne Mere) की। 27 साल पुराने इस गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने गाया था। इस रोमांटिक गाने को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सौंदर्या (Saundarya) पर फिल्माया गया है।





गाने का म्यूजिक अनु मलिक (Anu Malik) ने दिया था और बोल लिखे थे समीर ने। आज भी यह गाना सोशल मीडिया रील्स और पुरानी यादों के लिए काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में गाना बहुत ही अहम मोड़ पर आता है और इसका दीवाली से गहरा कनेक्शन है।



दिखाई गई है दीवाली के त्योहार की झलक

यह गाना फिल्म में तब आता है जब हीरा ठाकुर यानी अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी के साथ मिलकर मेहनत से अपना बिजनेस खड़ा करता है और घर बनवाता है। परदे पर इस गाने को दिवाली के त्योहार के माहौल में फिल्माया गया है, जो जीवन में आए नए उजालों और खुशियों को दिखाता है।
क्या है सूर्यवंशम की कहानी?

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशम' एक पारिवारिक ड्रामा है, जो मुख्य रूप से पिता-पुत्र के रिश्तों, आत्मसम्मान, और कड़ी मेहनत से सफलता पाने के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि फिल्म में हीरा ठाकुर की पत्नी 'राधा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या एक जानी-मानी साउथ एक्ट्रेस थीं। सूर्यवंशम उनकी पहली और आखिरी हिंदी फिल्म थी।



इसके बाद उन्होंने किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया। साल 2004 में एक दुखद विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।

इस गाने का बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा से भी खास कनेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौंदर्य साउथ एक्ट्रेस थीं और उनकी हिंदी अच्छी नहीं थी, इसलिए पूरी फिल्म के साथ-साथ इस गाने के बीच में आने वाले उनके डायलॉग्स को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने डब किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]