रियाद हवाई अड्डे पर हमले में घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की मौत, 10 अक्टूबर को हुआ था अटैक
रियाद हवाई अड्डे पर हमले में घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की मौत, 10 अक्टूबर को हुआ था अटैक
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में घायल दूसरे भारतीय ...और पढ़ें

हमले की प्रतीकात्मक तस्वीर।
रियाद हवाई अड्डे हमले में दूसरे भारतीय की मौत।
10 अक्टूबर के हमले में घायल हुआ था नागरिक।
भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि कर संवेदना जताई।
डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में घायल दूसरे भारतीय नागरिक की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। अब ये संख्या बढ़ कर 14 हो गई है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक और भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान आईसीयू (ICU) में मौत हो गई। इसके साथ ही हमले में जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या दो हो गई है।
शुरुआत में 12 लोगों की हो गई थी मौत
सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) के अनुसार, इस घटना में शुरुआत में 12 लोगों की मौत हुई थी और 309 लोग घायल हुए थे। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इस मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दूतावास ने दी जानकारी
दूतावास ने कहा कि बहुत भारी मन से हम बता रहे हैं कि 10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल एक और भारतीय नागरिक की आईसीयू में मौत हो गई है। दूतावास ने कहा कि हम शुरू से ही उनके परिवार के साथ खड़े रहे हैं और अभी भी उनके साथ हैं। हम परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
परिवार की हर जरूरत का रख रहे ध्यान
दूतावास ने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर परिवार के लोग चाहेंगे तो वो मृतक के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने की कोशिश करेंगे, या अगर परिवार चाहे तो उनकी इच्छा के अनुसार रियाद में ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में हर संभव मदद करेंगे।
पहले एक भारतीय की हो चुकी थी मौत
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब दूतावास ने पहले ही हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि कर दी थी। पहले भारतीय पीड़ित की पहचान मोहम्मद यूसुफ अली के तौर पर हुई थी। इनका अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 को रियाद में हुआ था। राजदूत और दूतावास के अधिकारी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
Post A Comment
No comments :