Xiaomi लाया सिम कार्ड वाला Smart 4G Camera 3, फ्री मिलेगा डेटा; 3K रिकॉर्डिंग और 360 डिग्री रोटेशन भी
Xiaomi लाया सिम कार्ड वाला Smart 4G Camera 3, फ्री मिलेगा डेटा; 3K रिकॉर्डिंग और 360 डिग्री रोटेशन भी
Xiaomi ने चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्ट 4G कैमरा 3 लॉन्च किया है, जिसमें बिल्ट-इन सिम और मुफ्त मोबाइल डेटा मिलेगा।

Xiaomi Smart 4G Camera 3 होम सिक्योरिटी कैमरा हुआ लॉन्च
HIGHLIGHTS
बिल्ट-इन सिम और मुफ्त मोबाइल डेटा के साथ लॉन्च।
वाई-फाई के बिना इंडोर सिक्योरिटी के लिए उपयुक्त।
क्राउडफंडिंग में 199 युआन में उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने चीन में लेटेस्ट Smart 4G Camera 3 को Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग के लिए लिस्ट किया है। यह सिक्योरिटी कैमरा इंडोर के लिए हैं, जिसके लिए वाई-फाई की जरूरत नहीं है। शाओमी के इस कैमरे में बिल्ट-इन सिम कार्ड और फ्री मोबाइल डेटा दिया जाएगा। इस कैमरे को कंपनी ने चीन में चाइना टेलीकॉम और चाइना यूनीकॉम के सिम कार्ड के साथ लॉन्च किया है। शाओमी का कहना है कि इसमें टॉप-अप और हिडन डेटा चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे में इसे यूजर्स ऐसे रूम में भी रख सकते हैं, जहां वाईफाई नेटवर्क उपलब्ध नहीं हैं।
शाओमी ने बताया है कि यह फ्री डेटा सिर्फ शाओमी होम एप पर उपलब्ध रहेगा और दूसरे डिवाइसेस पर काम नहीं करेगा। यह कैमरा Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G की तरह है, जिसे भी कंपनी ने बिल्ट-इन सिम और प्री डेटा और वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ रिलीज किया है।
Xiaomi Smart 4G Camera 3 स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी का Smart 4G Camera 3 में 5MP लेंस (अपर्चर f/1.6) दिया गया है, जो 2880 x 1620 रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसमें कंपनी ने हाई-सेंसिटिविटी सेंसर का यूज किया है, जो लो-लाइट कंडीशन में भी कलर फुटेज कैप्चर करता है। इसके साथ ही एंबिएंट लाइट न होने पर मल्टीपल 940nm इंफ्रारेड लाइट की कमी को दूर कर रात में फुटेज कैप्चर करने में लेंस की हेल्प करते हैं।

इसमें डुअल-मोटर पैन-टिल्ट सिस्टम दिया है। यह कैमरा 360 डिग्री हॉरिजेंटली रोटेट करता है और 109 डिग्री वर्टिकली टिल्ट होता है। शाओमी का कहना है कि इसमें मॉनीटरिंग एक्टिविटी के लिए 5 एआई डिटेक्शन फंक्शन दिए हैं। इसके साथ ही यर कैमरा रियल टाइम टू-वे वॉइस कॉल सपोर्ट करता है। यह ऑल-डे अल्ट्रा-लो पावर रिकॉर्डिंग और टाइम लैप्स फोटोग्राफी सपोर्ट करता है। इस कैमरा को शाओमी हाइपर कनेक्ट के जरिए स्मार्टफोन होम डिवाइसेस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी मदद से कैमरा फीड को रिमोटली भी एक्सेस किया जा सकता है।
Xiaomi Smart 4G Camera 3 की कीमत
Xiaomi Smart 4G Camera 3 को कंपनी ने 269 युआन (करीब 3,840 रुपये) की कीमत में चीन में लॉन्च किया है। इस कैमरे के लिए क्राउडफंडिंग 4 नवंबर से शुरू होगी। क्राउंडफडिंग के दौरान इस कैमरे को 199 युआन (करीब 2,840 रुपये) की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :