Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Tiger Shroff पर हुए जानलेवा हमले के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के घर की सुरक्षा, पकड़े गए तीनों शूटर्स




Tiger Shroff पर हुए जानलेवा हमले के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के घर की सुरक्षा, पकड़े गए तीनों शूटर्स

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।






सलमान खान के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

HIGHLIGHTS

टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी


सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई


लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर कोटा से पकड़े गए



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर 18 अक्टूबर की शाम हुए हमले ने बॉलीवुड को झकझोर दिया है। इसी जिम्मेदारी थी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है जिसके तार सलमान खान से जुड़े हुए हैं।

इस पर AICWA और अन्य कई सेलेब्स ने आवाज भी उठाई है। अज्ञात लोगों द्वारा अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी किए जाने के बाद, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस की गाड़ियां देखी गईं। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे, जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ जुहू के एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में अभिनेता तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया।





उसके हाथ में गोली लगी है। हमले के बाद ड्राइवर को बचाने के लिए टाइगर श्रॉफ ने खुद घायल अवस्था में गाड़ी चलाई और ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने पुष्टि की है कि जब अभिनेता क्लब परिसर से बाहर निकल रहे थे, तब उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया।

काफी समय से रेकी कर रहे थे शूटर्स

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए अपना तलाशी अभियान गुजरात तक बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी थी और उन्हें पता था कि वह हर रविवार फुटबॉल ग्राउंड आते हैं। दबिश के बाद राजस्थान के कोटा से तीनों शूटरों को पकड़ लिया गया है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है, और बताया जा रहा है कि इनमें से दो वे लोग हैं जिन्होंने रविवार को अभिनेता पर गोली चलाई थी।



सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी के बाद संदिग्ध एसवी रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी की तरफ भाग गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और फिर बोरीवली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
बेहद चिंतित हैं टाइगर की मां

इस बीच, घटना के बाद रविवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारूद और कांच के टुकड़ों की वजह से अभिनेता के बाएं हाथ में चोटें आई हैं। शिंदे ने आगे कहा कि टाइगर और उनकी मां, आयशा श्रॉफ, इस घटना से काफी सदमे में हैं। उन्होंने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]