Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जितेंद्र-अमृता का पहाड़ी रोमांस, Kumar Sanu-अलका याग्निक की आवाज; बसों-ट्रकों में खूब बजता है 90's का ये गाना




जितेंद्र-अमृता का पहाड़ी रोमांस, Kumar Sanu-अलका याग्निक की आवाज; बसों-ट्रकों में खूब बजता है 90's का ये गाना

90 के दशक में एक ऐसी फिल्म आई जिसके सभी गाने ब्लॉकबस्टर रहे और इस फिल्म में कुमार सानू और ...और पढ़ें








कुमार सानू और अलका ने गाया था ये रोमांटिक गीत (फोटो- यूट्यूब/टिप्स)


90 के दशक में आया एक रोमांटिक लव-एंथम


कुमार सानू और अलका याग्निक ने दी थी आवाज


जितेंद्र और अमृता सिंह पर फिल्माया गया था गीत



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कुछ गाने (90's Songs) ऐसे बने जिन्होंने हर किसी का दिल जीता है। 90's के दौर में अलका याग्निक और कुमार सानू का जलवा था। इस जोड़ी ने ना जाने कितने सदाबहार गीतों को अपनी आवाज दी।



एक वक्त तो ऐसा आया, जब इन सिंगर्स को ध्यान में रखकर गाने बनने लगे। एक ऐसा ही गीत आया जो बसों से लेकर ट्रकों में खूब बजा और इस गाने ने प्रेमियों के दिल में अलग ही प्रेम की आग लगाई।





कौन सा है वह गीत?

दरअसल जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वो गान साल 1993 में आई एक फिल्म नजर आया और फिल्म का नाम था रंग। जी हां, साल 1993 में आई इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र (Jitendra) और अमृता सिंह (Amrita Singh) दिखे थे और इस फिल्म का एक गाना इन दोनों पर भी फिल्माया गया जो खूब हिट हुआ और उस गाने का नाम है 'तेरी मोहब्बत में.. ' (Teri Mohabbat Ne Dil Mein Makaam Kar Diya)।





इस गाने में जितेंद्र और अमृता सिंह रोमांस करते हुए नजर आए। गाना इतना सुपरहिट हुआ कि लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया। बसों से लेकर ट्रकों और गांव-देहात के इलाकों में ये गाना खूब बजा। कहा जाता है कि इस गाने की कैसेट्स भी खूब बिकी थीं। हालांकि पूरी फिल्म के गाने के ही बहुत कमाल थे, पर इस गाने ने वाकई में लोगों को एक अलग एहसास दिलाया।
कुमार सानू और अलका ने दी गाने को आवाज

इस गाने को कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था। पहाड़ों पर जितेंद्र-अमृता सिंह की जोड़ी का रोमांस और ऊपर से कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) और अलका याग्निक की दिलचस्प आवाज, जिसने इस गाने को और यादगार बना दिया।




इस गाने का संगीत उस दौर की सबसे ब्लॉकबस्टर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) ने तैयार किया था। गाने के लिरिक्स सुरेंदर साथी ने लिखे थे। इस खूबसूरत गाने पर आज भी सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनती हैं। आपको बता दें कि जीतेंद्र-अमृता सिंहब की इस फिल्म में कई दूसरे स्टार्स भी थे।




इस फिल्म में दिव्या भारती (Divya Bharti), कमल सदाना और आयशा जुल्का भी नजर आए। ये फिल्म (Rang Movie) एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसने साल 1993 में अपने गानों के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के सभी गाने (Rang Movie Songs) ब्लॉकबस्टर रहे थे। इस फिल्म को तलत जानी ने डायरेक्ट किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]