Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ramayana का 'रावण' बनने के लिए क्यों राजी हुए 'रॉकी भाई'? रिलीज से पहले यश ने बताई असली वजह




Ramayana का 'रावण' बनने के लिए क्यों राजी हुए 'रॉकी भाई'? रिलीज से पहले यश ने बताई असली वजह


साउथ सुपरस्टार यश आने वाले समय में फिल्म रामायणम् में रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।






रामायणम् में दिखेंगे यश (फोटो क्रेडिट- एक्स)


दीवाली पर रिलीज होगी रामायणम्


यश निभा रहे हैं रावण का किरदार


इस वजह से राजी हुए थे यश



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ फिल्म स्टार यश (Yash की आने वाली फिल्म का नाम रामायणम् है। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रावण का किरदार निभाने को लेकर यश लंबे समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। मौजूदा समय में वह रामायणम् पार्ट-1 के प्रमोशन में लगे हुए हैं।



इस बीच रामायणम् (Ramayana) की रिलीज से पहले यश ये राज खोला है कि आखिर किस वजह से उन्होंने रावण का किरदार निभाने के लिए हामी भरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
क्यों भरी रावण के रोल के लिए हामी

इसलिए कहां रावण के रोल के लिए हां चार हजार करोड़ के बजट में बनी रामायणम् को फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा दो हिस्सा में लेकर आ रहे। यश ने फिल्म में रावण का रोल नमित के फिल्म को लेकर विजन को ध्यान में रखकर हां कहा। उन्होंने कहा कि फिल्म कोई भी बना सकता है। लेकिन कुछ लोग होते हैं, जिनमें वह जुनून होता है, समर्पण और पागलपन होता है।






भारतीय होने के नाते मैं आपसे कह रहा हूं कि हमें ऐसे व्यक्ति की रक्षा करनी चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि वह (नमित मल्होत्रा) लॉस एंजिलिस (एलए) में आराम से कारोबार कर रहे थे। जब भी मैं उससे मिला, उन्होंने हमेशा यही कहा कि हम सभी बहुत कुछ कर रहे हैं और भारतीयों ने भी बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन हमें अपने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कुछ करना चाहिए।





मुझे ऑस्कर मिल रहे हैं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि हमारे देश को भी उस स्तर पर पहचान मिले और जिस दिन ऐसा होगा, उसी दिन मुझे खुशी होगी। मैंने उनसे इतना सुनते ही उनके साथ फिल्म करने की सोची। मैंने नमित से कहा कि चलो मैं रावण बनूंगा, मैं भी साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करूंगा। देखा जाएगा क्या होगा।
दांव पर यश का करियर

केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यश ने टॉक्सिक मूवी के जरिए वापसी की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब रामायणम् के जरिए यश का करियर दांव पर लगा है। जिस तरह से उनके रावण वाले किरदार को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, उससे लगता है कि यकीनन उनका कमबैक शानदार रहेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]