दशहरा के दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों में हुआ 'महासंग्राम', कमाई में इस मूवी के लिए शुभ रही विजयादशमी
दशहरा के दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों में हुआ 'महासंग्राम', कमाई में इस मूवी के लिए शुभ रही विजयादशमी
दशहरे के दिन बॉक्स ऑफिस पर सिनेमा जगत की 6 बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है।
-1792563175037_v.webp)
बॉक्स ऑफिस पर हुई महा भिड़ंत (फोटो क्रेडिट- एक्स)
इस फिल्म के लिए लकी रहा दशहरा
6 फिल्मों के बीच हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश
कमाई में सबसे फिसड्डी रही ये मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में देखा जाता है कि कई फिल्मों को एक साथ रिलीज किया जाता है। इस बार के दशहरा को मद्देनजर रखते हुए भी कई फिल्मों को रिलीज किया गया है और इनके बीच में जबरदस्त क्लैश भी नजर आया है। इस आधार पर हम आपको उन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
जेलर 2 (Jailer 2)
दशहरा का पावन पर्व पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के मामले में अगर कोई फिल्म सबसे आगे रही है तो वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर जेलर 2 है। मंगलवार का दिन इस मूवी की रिलीज का छठा दिन रहा और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
-1792563570586.webp)
राणाबली (Ranabaali)
दशहरा की छुट्टी का फायदा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म राणाबली को भी मिला है। इस पीरियड ड्रामा मूवी ने रिलीज के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वापसी करते हुए 6.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जोकि बीते दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है।
-1792563599182.webp)
दृश्यम 3 (Drishyam 3)
राणाबली के बाद अगर किसी फिल्म ने विजयादशमी के दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है तो वह अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 है। दशहरा का दिन दृश्यम 3 की रिलीज का 19वां दिन रहा और छुट्टी के दिन इस मूवी ने 6.25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, बीते दिन की तुलना में दोगुना है।

नई नवेली (Nayyi Navelli)
हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वालीं अभिनेत्री यामी गौतम की लेटेस्ट फिल्म नयी नवेली के लिए भी दशहरा का दिन काफी शुभ रहा है। इस हॉरर कॉमेडी ने रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और 4.35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
-1792563699247.webp)
प्रहार (Prahaar)
इस सूची में पांचवें नंबर जो फिल्म मौजूद है, उसका नाम प्रहार है। राजकुमार राव की कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म के लिए दशहरा का दिन राहत की सांस लेकर आया है। इस मूवी ने मंगलवार को 3.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके दिखाया है।
-1792563712418.webp)
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)
लिस्ट में आखिरी नंबर फिल्म हनुमान अंश का आता है, जिसने विजयादशमी के अवसर पर 62 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। गौर करने वाली बात ये है कि मंगलवार का दिन हनुमान अंश के लिए रिलीज का 75वां दिन रहा है। ऐसे में अगर कोई फिल्म रिलीज के इतने समय बाद भी इतना कारोबार कर रही है तो ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :