कोई नहीं बनना चाहता था Devdas का 'चुन्नीलाल', 3 एक्टर्स ने ठुकराया था ऑफर; फिर कैसे राजी हुए जैकी श्रॉफ?

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में जैकी श्रॉफ ने चुन्नी लाल का किरदार निभाया था, मगर उनसे पहले तीन कलाकारों ने इस कैरेक्टर को रिजेक्ट किया था।

देवदास फिल्म जैकी श्रॉफ (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HIGHLIGHTS
देवदास हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म
जैकी श्रॉफ ने निभाया था चुन्नी लाल का किरदार
इन तीन एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2002 में निर्देशक संजय लीला भंसाली की कल्ट मूवी देवदास (Devdas) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी में शाह रुख खान ने देवदास का रोल प्ले किया था, जबकि जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) सहायक अभिनेता के तौर पर चुन्नी लाल की भूमिका में नजर आए थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवदास के चुन्नी बाबू का किरदार हिंदी सिनेमा के 3 बड़े कलाकारों द्वारा ठुकरा दिया गया था और बाद में जाकर जैकी ने इसके लिए हामी भरी थी।
इन एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था ऑफर
जब संजय लीला भंसाली फिल्म देवदास को बनाने की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने इसकी कास्टिंग पर विशेष ध्यान दिया था। चूंकि बॉलीवुड में एक देवदास पहले ही बन चुकी थी, जिसमें महान अभिनेता दिलीप कुमार ने देवदास का रोल प्ले किया था। ऐसे में संजय ने देवदास के किरदार के लिए शाह रुख खान को चुना और अभिनेत्री के तौर पर ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को शामिल किया।
-1791185290417.webp)
लेकिन संजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुन्नी लाल की भूमिका के लिए अभिनेता की तलाश की रही। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार इस किरदार के लिए निर्देशक ने गोविंदा, मनोज बाजपेयी और सैफ अली खान जैसे कलाकारों से संपर्क किया, लेकिन उनके साथ भी बात नहीं बनी और अंत में जैकी श्रॉफ इस किरदार को करने के लिए राजी हुए।
जैकी श्रॉफ बने चुन्नी बाबू
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने देवदास का चुन्नी बाबू बनने की पीछे की वजह बताई है। उन्होंने बताया है- जब कोई भी देवदास के चुन्नी बाबू का रोल करने के लिए तैयार नहीं था, तब वह (संजय लीला भंसाली) मेरे पास आए। मेरी आदत है अगर किरदार दमदार लगता है तो वह बेशक छोटा क्यों न हो मैं उसके लिए तैयार हो जाता हैं।

दूसरे कलाकारों द्वारा इस मूवी को रिजेक्ट करने की वजह ये थी कि उसमें किरदार का कोई नाम नहीं था और पूरी मूवी शाह रुख के कंधों पर थी। फिर जब मुझे कहानी सुनाई गई और रोल समझाया गया, तो मैंने बेझिझक हामी भर ली थी, क्योंकि मुझे मालूम था कि मैं कोई भी भूमिका करने के लिए खड़ा होता हूं तो सबकी नजरों में आ ही जाता हूं।
असरदार रहा किरदार
आलम ये रहा कि जितना फिल्म देवदास को शाह रुख खान के लिए याद किया जाता है, ठीक उतना ही जैकी श्रॉफ के चुन्नी लाल कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है। अपने दमदार अभिनय से जग्गू दादा ने इस छोटे से रोल को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :