Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पर्दे पर दिखेगी महाभारत के भीम की 'महागाथा', पौराणिक फिल्म की तैयारी में जुटे करण जौहर?

पर्दे पर दिखेगी महाभारत के भीम की 'महागाथा', पौराणिक फिल्म की तैयारी में जुटे करण जौहर?


महाभारत के पात्र भीम पर बनने वाली फिल्म को लेकर निर्माता करण जौहर का नाम चर्चा में आ गया है।








महाभारत के भीम (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI)


महाभारत के भीम पर बनेगी फिल्म


करण जौहर ने उठाई जिम्मेदारी


ये डायरेक्टर बनाएगा पौराणिक फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण और महाभारत को लेकर लंबे अरसे से सिनेमा जगत में फिल्में, टीवी सीरियल और वेब सीरीज का निर्माण होता हुआ आ रह है। जिनमें इन महाकाव्यों के अलग-अलग पात्रों को केंद्र में रखा गया है। इस मामले में अब महाभारत के भीम का नाम शामिल हो रहा है, जिस पर निर्माता करण जौहर एक पौराणिक फिल्म बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।


जिसका कथित टाइटल गदाधारी भीम बताया जा रहा है और इसके डायरेक्टर की तलाश भी पूरी हो गई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
महाभारत के भीम पर बनेगी फिल्म

महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित हिंदू धर्म का महाकाव्य महाभारत फिल्ममेकर्स का पसंदीदा माना जाता है और इसी वजह से कई सालों से इस पर आधारित फिल्में और धारावाहिक बनते आ रहे हैं। अब पहली बार पर्दे पर महाभारत के पांच पांडव में से एक भीम की महागाथा को बडे़ पर्दे पर दर्शाया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने कंधों पर ली है।





बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म एक अनोखी सुपरहीरो कहानी होगी, जिस तरह से साउथ की हनु-मैन फिल्म में देखने को मिला था। इसकी मूल कथा भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित होगी, लेकिन साथ ही यह आज की दुनिया से भी मजबूती से जुड़ी होगी। इस फिल्म का नाम 'गदाधारी भीम' होगा और इसे निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।





इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर को लेकर भी अहम जानकारी सामने आ गई है, जिसके लिए रेस में निर्देशक अभिषेक वर्मन का नाम सबसे आगे चल रहा है, जो इससे पहले 2 स्टेट्स और कलंक जैसी मूवीज बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए करण ने अभिषेक से संपर्क साधा है और मामला लगभग फिट हो गया है। हालांकि, अभी गदाधारी भीम का आधिकारिक एलान होना बाकी है।
प्रवीण कुमार सोबती ने अमर किया था भीम का किरदार

80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली बी आर चोपड़ा की महाभारत में वेटरन एक्टर रहे प्रवीण कुमार सोबती द्वारा भीम का आइकॉनिक किरदार निभाया गया था, जो आज भी सिनेमा जगत में अमर है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]