वेटरन साउथ फिल्ममेकर का हुआ निधन, कमल हासन समेत इन सेलेब्स ने जताया शोक

साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।
-1791095011820_v.webp)
सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HIGHLIGHTS
नहीं रहे वेटरन साउथ फिल्ममेकर
सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन
95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। 95 साल के उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सिंगीतम साहब बढ़ती उम्र की समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी कारण उनका निधन हुआ है।
सिंगीतम श्रीनिवास राव की मौत की खबर सामने आने के बाद साउथ सिनेमा में मातम पसर गया है। कमल हासन से लेकर जूनियर एनटीआर समेत तमाम फिल्म हस्तियों ने निर्देशक के देहांत पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन
करीब 6 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाले सिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म 21 सितंबर, 1931 को हुआ था। 1950 में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर का आगाज करने वाले सिंगीतम ने बतौर फिल्ममेकर, स्क्रीनप्ले राइटल और म्यूजिक कंपोजर साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान उन्होंने अधिकतर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक राज किया।

3 अक्टूबर को सिंगीतम श्रीनिवास राव की निधन खबर सामने आई, जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया। सिंगीतम की मौत की सूचना सामने आने के बाद मशहूर फिल्म कलाकार कमल हासन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और लिखा है-
சிங்கீதம் காரு தன் சித்தப்படி இளமையில், இளமையுடன் உயிர் நீத்தார். அவர் இளமை பலருக்கும் தொற்றாது. அந்த குணம் தொற்றவேண்டும் என்ற ஆசையில் அவர் கை பற்றி நடந்த நண்பர்களுள் சீடர்களுள் நானும் உளேன். - கமல் ஹாசன்
आज सुबह सिंगीतम श्रीनिवास राव को अंतिम विदाई दी है। अब वह इस दुनिया में और हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें और शानदार काम हमेशा याद किया जाएगा, इसी वजह से वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
उनके निधन से हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत हो गया है। वह एक महान फिल्मकार और इंसान थे। मेरी भी यही इच्छा है कि जिस तरह से सिंगीतम श्रीनिवास राव ने अपना जीवन व्यतीत किया, ठीक उसी तरह से मैं भी जी सकूं।
సింగీతం శ్రీనివాసరావు గారు ఇక లేరన్న వార్త ఎంతో బాధాకరం. ఆదిత్య 369, పుష్పక విమానం, మయూరి… కాలానికి ముందే ఆలోచించి, తరాలు మారినా కొత్తగా అనిపించే సినిమాలు అందించిన దార్శనికుడు. వారి కుటుంబ సభ్యులకు నా ప్రగాఢ సానుభూతి. ఓం శాంతి 🙏— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
सिर्फ कमाल हासन ही नहीं बल्कि महेश बाबू, एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे तमाम साउथ फिल्मी हस्तियों ने सिंगीतम श्रीनिवास राव की मौत पर शोक जताया है।
इन मूवीज के लिए मशहूर थे सिंगीतम श्रीनिवास राव
बात की जाए सिंगीतम श्रीनिवास राव की बतौर फिल्ममेकर बनाई गईं लोकप्रिय फिल्मों के बारे में तो उनमें मयूरी, पुष्पक विमान, नीति नियाजिती और आदित्य 369 जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म सींग गीथम थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :