Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विदेशों में 'जय सियाराम', नए प्रोमो में श्रीराम को बताया 'साधारण मनुष्य'; इंद्र देव का लुक भी रिवील




विदेशों में 'जय सियाराम', नए प्रोमो में श्रीराम को बताया 'साधारण मनुष्य'; इंद्र देव का लुक भी रिवील


रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का इंटरनेशनल मार्केटिंग शुरू हो गया है, जिसमें एक नए टीवी स्पॉट में इंद्र देव और रावण के लुक रिवील हुए हैं।







भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर

HIGHLIGHTS

रणबीर कपूर की 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज


नए टीवी स्पॉट में इंद्र देव का लुक रिवील


फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' (Ramayana) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। भारत के साथ-साथ ग्लोबली भी इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

आज यानी 15 अक्टूबर से इसकी इंटरनेशनल मार्केटिंग शुरू हो गई है। हालांकि फिल्म के निर्माता पहले भी लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रचार के लिए कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।





रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) आदि कलाकारों से सजी 'रामायण' का पहला ट्रेलर जुलाई में रिलीज हुआ था। इसी के बाद से फैंस के मन में सेकेंड ट्रेलर का लेकर काफी एक्साइटमेंट थी।
मेकर्स ने जारी किया नया प्रोमो

इसी बीच मेकर्स ने एक TV स्पॉट रिलीज किया है जोकि इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें कई नए किरदार नजर आ रहे हैं। कुणाल कपूर को आप इसमें इंद्र के रूप में देखा जा सकता है। वे देवताओं के राजा के वाहन, ऐरावत हाथी पर सवार हैं।


उनका सामना रावण (यश के किरदार) से होता है, जो उस दिव्य हाथी को मुक्का मारकर जमीन पर गिरा देता है। रावण कहता है, 'मेरे सामने हर सिर झुकेगा।'



TV स्पॉट के बैकग्राउंड में आवाज आ रही है जिसमें कहा गया, 'एक ऐसे समय में जब इंसान देवताओं के बीच रहते थे, और अंधेरे से बुराई, रावण का जन्म हुआ, तब इंसानियत के पास बस एक ही उम्मीद थी। कोई देवता नहीं, बल्कि एक इंसान - राम।'
कहां लॉन्च होगा रामायण का दूसरा ट्रेलर

राम के रूप में रणबीर की आवाज में वॉयसओवर आगे कहता है, 'अगर मैंने उसे नहीं रोका, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। यह तो बस शुरुआत है।' ट्रेलर 2 के रिलीज होने का सही समय अभी तक नहीं बताया गया है।









रामायण का दूसरा ट्रेलर यश के होमटाउन बैंग्लोर में लॉन्च किया जाएगा। पहले ट्रेलर को दिल्ली में लॉन्च किया गया था। फिल्म दीवाली से कुछ दिन पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]