Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

शाह रुख खान-काजोल के 'प्यार का अफसाना' बने थे कुमार सानू, 33 साल पहले आया था सिनेमा का 'लव स्टोरी एंथम

शाह रुख खान-काजोल के 'प्यार का अफसाना' बने थे कुमार सानू, 33 साल पहले आया था सिनेमा का 'लव स्टोरी एंथम'

गायक कुमार सानू ने 33 साल पहले शाह रुख खान और काजोल की फिल्म का एक लव स्टोरी एंथम गाया था।








कुमार सानू का बेस्ट रोमांटिग गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HIGHLIGHTS

90 के दशक का कल्ट रोमांटिक सॉन्ग


कुमार सानू की आवाज में आज भी अमर


शाह रुख खान और काजोल का प्यारा गीत



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ी है। 90 के दशक से लेकर अब तक इन दोनों कलाकारों की फिल्मों को सिनेप्रेमी काफी पसंद करते हैं।

इसी आधार पर आज हम आपको शाह रुख (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) के उस कालजयी रोमांटिक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सिनेमा का लव स्टोरी एंथम माना जाता है। उस गाने को मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने गाया था। आइए जानते हैं कि वह रोमांटिक सॉन्ग कौन सा है।



कुमार सानू का कालजयी गीत

साल 1993 में निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीगर के जरिए पहली बार दर्शकों को शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिली थी। फिल्म बाजीगर न सिर्फ शाह रुख के करियर बल्कि 90 के दशक की सबसे अधिक लोकप्रिय मूवीज में शुमार है। जिसका बड़ा कारण फिल्म का टाइटल सॉन्ग- बाजीगर और बाजीगर... (Baazigar O Baazigar) था, जिसे कुमार सानू ने गाया था।




सानू दा के अलावा शाह रुख खान और काजोल पर फिल्माए गए बाजीगर और बाजीगर... गाने को फेमस गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आज भी बाजीगर फिल्म का ये रोमांटिक गीत खूब सुना जाता है और 90 के दशक के कल्ट क्लासिक गीतों की लिस्ट में कुमार सानू का ये गाना भी शामिल होता है।



बात की जाए बाजीगर के बाजीगर और बाजीगर... टाइटल ट्रैक की मेकिंग के बारे में गायकों के योगदान के अलावा संगीतकार अनु मलिक द्वारा बनाई गईं रोमांटिक और एनर्जेटिक धुनों का भी हाथ रहा था और इसी वजह से इस गीत को बेहद पसंद भी किया गया था। इसके अलावा गाने के लिरिक्स को गीतकार नवाब आरजू द्वारा लिखा गया था। इस तरह से ये सदाबहार गीत बनकर तैयार हो सका।
सुपरहिट फिल्म हिट सॉन्ग

आपको बता दें कि काजोल और शाह रुख खान की फिल्म बाजीगर 1993 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जिसकी वजह से ये सुपरहिट भी साबित हुई थी। कहा जाता है कि बाजीगर का टाइटल सॉन्ग का इस मूवी की सफलता में बड़ा हाथ रहा था। फिल्म में शाह रुख ने एंटी हीरो का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]