Volvo XC90 और XC60 प्लग-इन हाइब्रिड हुई लॉन्च, मिलेगी 200km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और Google Gemini

Volvo XC60 and XC90: Volvo ने यूरोप और अमेरिका में XC60 और XC90 के लिए लंबी रेंज वाले प्लग-इन हाइब्रिड ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volvo Cars ने यूरोप और अमेरिकी में Volvo XC60 और XC90 के लिए लंबी रेंज वाले प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन पेश किए हैं। XC60 की अधिकतम इलेक्ट्रिक रेंज 200 किमी तक है जबति XC90 160 किमी तक चल सकती है। Volvo का कहना है कि इन न लॉंग रेंज PHEV में मौजूदा प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल की तुलना में बड़ी, फ्लोर-इंटीग्रेटेड बैटरी और ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। ये PHEV पावरट्रेन माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ही आएंगे।
Volvo XC60: ट्रिम्स इंजन और परफॉर्मेंस
Volvo XC60 को दो ट्रिम्स, T6 AWD और T8 AWD में पेश किया गया है। इस लॉंग रेंज वर्जन में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसे 41.2kWh बैटरी पैक और 130kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह SUV 454bhp की कुल पावर और 669nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें 200 किमी तक की इलेक्ट्रिक रेंज और 1,240 किमी तक की कुल रेंज मिलती है।
Volvo का दावा है कि इसका सबसे पावरफुल वर्जन 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 4.8 सेकंड में पकड़ लेता है। वहीं, 16A चार्जर की मदद से बैटरी चार घंटे में चार्ज हो सकती है।
Volvo XC90: इंजन और स्पेक्स
XC90 को माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ एक सिंगल PHEV ट्रिम मे उपलब्ध कराया गया है। यह XC60 वाला ही इंजन शेयर करता है लेकिन इसकी इलेक्ट्रिक रेंज इससे 40 किमी कम यानी 160 किमी तक है और इसकी कुल रेंज 1,110 तक है। इसमें मिलने वाले पावर और टॉर्क के आंकड़े XC60 जैसे ही हैं।
एक्सटीरियर और डिजाइन
प्लग-इन हाइब्रिड के अलावा, Volvo XC60 में नई ग्रिल, फ्रंट बंपर, बोनट, फ्रंड फेंडर और नए पहिए दिए गए हैं। सामने की तरफ इसमें नए डिजाइन वाले थॉर हैमर मैट्रिक्स LED हेडलैंप मिलते हैं जबकि इसके टेलगेट, रियर LED लैंप और रियर बंपर पर नया स्टाइल दिया गया है जो हॉरिजॉन्टल लाइनों को उभारता है।
इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स
अंदर की तरफ, XC60 में नया डैशबोर्ड और डोर पैनल दिए गए हैं। साथ ही वुड ट्रिम और वेंटिलेटेड नाप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। इस SUV में Volvo के लेटेस्ट इंफोटेनमेंट इंटरफेस वाला 11.2 इंच का डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा, अपेडेटेड XC60 में ऑटोमैटिक इमरजेंसी स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, साइकिलिस्ट अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और 3D व्यू वाला 360-डिग्री कैमरा जैसे एक्टिव सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Google Gemini और फीचर्स
एक और बदलाव Google Gemini AI असिस्टेंट है जो पैसेंजर्स को यात्रा की प्लानिंग बनाने, स्टॉप खोजने और मैसेज को मैनेज करने जैसे कामों के लिए नेचुरल लैंग्वेज से गाड़ी से बातचीत की परमिशन देता है। XC90 में 7-सीटों वाला लेआउट जारी है और यह सुरक्षा, आराम और स्कैंडिनेवियाई-प्रेरित डिजाइन पर फोकस रखता है।
साउंड सिस्टम
इसके अलावा, इसमें एक ऑप्शनल Bowers & Wilkins प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है जबकि XC90 के टेक्नोलॉजी पैकेज में Google Gemini को जोड़ा गया है। XC60 और XC90 दोनों को OTA सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे। Volvo ने चुनिंदा बाजारों में ब्लैक एडिशन वेरिएंट के साथ इन नई SUV के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और इनका प्रोडक्शन इस साल के अंत में शुरू हो जाएगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :