Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Hyundai Bayon के लॉन्‍च से पहले सामने आया डिजाइन, कैसा होगा फ्रंट और कैसे होंगे फीचर्स




Hyundai Bayon के लॉन्‍च से पहले सामने आया डिजाइन, कैसा होगा फ्रंट और कैसे होंगे फीचर्स


वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को लॉन्‍च करने की तैयारी ...और पढ़ें










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी के स्‍कैच को जारी किया गया है। जिसमें इसके फ्रंट और इंटीरियर की जानकारी मिल रही है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। इस एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।


Hyundai Bayon होगी लॉन्‍च

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी के तौर हुंडई बेयोन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले निर्माता ने औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के नाम की घोषणा करने के बाद इसके स्‍कैच को जारी किया गया है।




क्‍या मिली जानकारी

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के स्‍कैच में फ्रंट डिजाइन और इंटीरियर की जानकारी की झलक को दिखाया गया है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी में हुंडई के नए डिजाइन को रखा गया है। जिसमें पतली एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्‍टिड डीआरएल, बड़ा बंपर, बोनट पर हुंडई का लोगो दिया गया है। इंटीरियर में सिंगल पैनल में डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को दिया जाएगा। साथ ही थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील के साथ कई बेहतरीन फीचर्स को एसयूवी में दिया जा सकता है।

यह वीडियो भी देखें

कब होगी लॉन्‍च

हुंडई की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में अगले महीने तक लॉन्‍च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इस क्रॉसओवर एसयूवी को आठ से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसे क्रेटा के नीचे ऑफर किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला

Hyundai Bayon को भारत में Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]