Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मैं दुआ करती हूं मर्दों को पीरियड्स...', शूटिंग के दौरान दर्द से तड़पीं Shruti Haasan; एक बयान से मचाई खलबली

'मैं दुआ करती हूं मर्दों को पीरियड्स...', शूटिंग के दौरान दर्द से तड़पीं Shruti Haasan; एक बयान से मचाई खलबली

श्रुति हासन ने महिलाओं को पीरियड्स और PCOS की समस्याओं की वजह से होने वाले दर्द को लेकर निजी अनुभव ...और पढ़ें








मर्दो को पीरियड्स दर्द का एहसास करवाना चाहती हैं श्रुति हासन / फोटो- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTS

श्रुति हासन ने सोहा के पॉडकास्ट में पीरियड्स पर बात की


एक्ट्रेस बोलीं-पुरुषों को भी पीरियड्स होने चाहिए


श्रुति ने PCOS के कारण शूटिंग में हुई परेशानियों का जिक्र किया



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं को होने वाले पीरियड्स पेन को लेकर बॉलीवुड में पहले भी काफी बार बहस छिड़ी है। अब हाल ही में अभिनेत्री श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने मासिक धर्म और उसमें होने वाले दर्द के बारे में खुलकर सोहा अली खान के शो में बात की हैं। उन्होंने पीरियड्स के दौरान शूटिंग में होने वाली परेशानियों के साथ ये भी बताया कि आखिर वह क्यों रोज हजार बार ये दुआ मांगती हैं कि मर्दो को पीरियड्स आए।


मर्दों को लेकर श्रुति हासन ने बोली ये बात

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में खास मेहमान बनकर आईं श्रुति हासन ने प्रतिकिया देते हुए कहा कि अगर पीरियड लीव्स भी वर्क कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा बन जाए तो उन्हें बहुत खुशी होगी, क्योंकि मासिक धर्म को अभी भी सीरियसली नहीं लिया जा रहा है। सोहा से बातचीत में श्रुति हासन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वर्क कल्चर में आदमी पीरिड्स का पेन तभी समझ पाएंगे जब वह खुद इससे गुजरेंगे। मैं हजार बार ये प्रेयर करती हूं कि मर्दों को पीरियड्स आए, तभी इसका सॉल्यूशन मिलेगा। उसके बाद पीरियड्स की छुट्टी हमारे कॉन्ट्रेक्ट में लिखी जाएगी।"

श्रुति हासन की इस बात से सोहा अली खान भी सहमत नजर आईं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इसमें भी कॉम्पिटिशन करने लग जाएंगे कि किसको ज्यादा ब्लीडिंग होती है या किसका टैम्पोन कितना बड़ा है।


PCOS की समस्या से जूझ चुकी हैं श्रुति हासन

श्रुति हासन ने मासिक धर्म पर खुलकर बात करते हुए आगे कहा कि उन्होंने PCOS((पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के कारण पीरियड्स के समय पर काफी दर्द होता है। श्रुति ने बताया कि करियर की शुरुआत में वह इस पर बिल्कुल भी बात नहीं करती थीं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि इस सबजेक्ट पर डिस्कशन नहीं होता है।



उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार अपने डायरेक्टर को बताया, तो उन्होंने मुझे कहा कि हां मेरी बेटी है, उसे भी क्रैंप्स आते हैं, लेकिन जब एक एक्टर के घुटने की सर्जरी हुई तो उसके हिसाब से सब कुछ अरेंज करने की कोशिश की गई।" एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने यह सोचकर डायरेक्टर से बात की कि शायद इसको समझा जाएगा लेकिन ऐसा तो नहीं हुआ, बल्कि सेट का माहौल ही पूरी तरह से बदल गया।



विजय सेतुपति संग बड़े परदे पर बनेगी जोड़ी

श्रुति हासन की फिल्मों की बात करें तो वह साल 2025 में फिल्म कुली में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही विजय सेतुपति के साथ फिल्म ट्रेन में नजर आएंगी। इसके अलावा दुलकर सलमान के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी फैंस को फिल्म अकासामालो ओका तारा में देखने को मिलेगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा श्रुति एस एस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी में भी वाइस ऑर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]