Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

19,000 रुपये के मलमल के कुर्ते में Alia Bhatt ने बटोरी लाइमलाइट, कपूर खानदान ने धूम-धाम से किया गणेश विसर्जन

19,000 रुपये के मलमल के कुर्ते में Alia Bhatt ने बटोरी लाइमलाइट, कपूर खानदान ने धूम-धाम से किया गणेश विसर्जन

Alia Bhatt और रणबीर कपूर ने हाल ही में गणेश विसर्जन किया जहां एक्ट्रेस के एथनिक वियर ने सबका ध्यान खींचा।








रणबीर-आलिया ने किया गणेश विसर्जन



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने शुक्रवार को गणेश विसर्जन महोत्सव मनाया। इसके पहले पूरे परिवार ने पैपराजी के सामने पोज दिए। इस दौरान सबका ध्यान आलिया भट्ट के खूबसूरत सलवार सूट पर गया। आलिया ने फेस्टिव लुक के लिए आरामदायक एथनिक वियर चुना जो उन पर काफी खूबसूरत लग रहा था।


गणेश विसर्जन सेरेमनी में आलिया के सूट ने बटोरी लाइमलाइट

मुंबई में अपने घर पर गणेश विसर्जन सेरेमनी में आलिया भट्ट ने एक खास कुर्ता सेट पहना। उन्होंने मलमल ब्रांड का कुर्ता-सलवार सेट चुना। इस सूट में कोई दुपट्टा नहीं था लेकिन फिर भी यह फेस्टिव लुक आलिया पर काफी जंच रहा था। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस सेट की कीमत 18,950 रुपये है। यलो और पिंक का कॉम्बेशन थोड़ा रेयर है लेकिन फिर भी यह एक्ट्रेस पर काफी खूबसूरत लग रहा था।






सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

कपूर परिवार का गणेश विसर्जन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर आलिया भट्ट नंगे पैर थीं। उनके बगल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने सफेद स्ट्रेट-फिट पैंट के साथ नारंगी सिल्क का कुर्ता पहना था। वहीं, नीतू कपूर ने नीले रंग का कुर्ता सेट पहना था, जबकि राहा गुलाबी शरारा सेट में बहुत प्यारी लग रही थीं।



राहा को कैमरे से बचा रही थीं आलिया

वायरल वीडियो में आलिया राहा को कैमरे फ्लैश से बचाती हुई दिख रही थीं। वे कैमरे में पोज देने के बाद कुछ दूर पीछे की ओर चल रही थीं ताकि कैमरे राहा को परेशान ना करें।


अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में लगाए चार चांद

हाल ही में रणबीर और आलिया अंबानी फैमिली गणेश उत्सव में भी शामिल हुए थे। जहां आलिया ने ग्रीन साड़ी पहनी थी और रणबीर कपूर ने ब्लू कुर्ता में शिरकत की थी। दोनों एथनिक वियर में एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे।



रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछली बार 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा' में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर (Love And War) है। जिसमें उनके साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी नजर आएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]