Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Philips का नया 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च: 64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले समेत कई बेहतरीन फीचर्स




Philips का नया 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च: 64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले समेत कई बेहतरीन फीचर्स


Philips आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जिसमें 64MP AI कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स होंगे। ...और पढ़ें








Philips का नया 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च: 64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले समेत कई बेहतरीन फीचर्स






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Philips आज यानी 2 सितंबर को इंडियन मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि अभी तक कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्च डेट पहले ही कन्फर्म हो गई थी। साथ ही फोन के कई अहम फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।



ऐसे में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए आज का लॉन्च काफी खास हो सकता है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है...
Philips 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स

Amazon माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, Philips का नया 5G फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में स्क्रॉलिंग स्मूद होगी और गेमिंग व वीडियो देखने का एक्सपीरियंस भी बेहतर मिल सकता है। साथ ही डिवाइस को 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जबकि स्टोरेज के लिए ग्राहकों को 128GB और 256GB का ऑप्शन मिल सकता है।


स्मार्टफोन को कंपनी ब्लैक, ग्रे और व्हाइट समेत तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे ऊपर की तरफ एक उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। डिवाइस में ड्यूल कैमरा सेटअप वर्टिकल डिजाइन में मिल सकता है।




इसके अलावा फोन के कैमरा के साथ में LED फ्लैश मिलेगा। फोन में राउंडेड कॉर्नर और नीचे Philips की ब्रांडिंग मिलेगी। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और पतले बेजल्स मिलने की उम्मीद है।
Philips 5G स्मार्टफोन के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो Philips का नया 5G फोन दमदार कैमरा फीचर्स से लैस होगा। डिवाइस में 64MP का AI-पावर्ड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


फोन में बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और Ultra Max Audio का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिल सकती है, जिससे फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]