Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 Pro की पहली सेल कब से शुरू होगी? लॉन्च टाइमलाइन और प्री-ऑर्डर की डेट भी आई सामने

iPhone 18 Pro की पहली सेल कब से शुरू होगी? लॉन्च टाइमलाइन और प्री-ऑर्डर की डेट भी आई सामने


एप्पल iPhone 18 Pro सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है, जिसके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और सेल 18 ...और पढ़ें








iPhone 18 Pro की पहली सेल कब से शुरू होगी? लॉन्च टाइमलाइन और प्री-ऑर्डर की डेट भी आई सामने



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है जिसमें इस बार न सिर्फ iPhone 18 Pro सीरीज शामिल होगी बल्कि पहली बार एप्पल का फोल्ड फोन भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 9 सितंबर को एक खास इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। इस बार लॉन्च के बाद फोन के प्री-ऑर्डर शुरू होने के टाइम में बदलाव देखने को मिल सकता है।



Forbes की एक हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शुरू हो सकते हैं। हालांकि, Apple ने अभी तक लॉन्च, प्री-ऑर्डर या सेल की किसी भी डेट का खुलासा नहीं किया है।
12 सितंबर को शुरू हो सकते हैं प्री-ऑर्डर

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को आधी रात पैसिफिक टाइम से शुरू हो सकते हैं। ये Apple के नॉर्मल शेड्यूल से अलग हो सकता है, क्योंकि कंपनी आमतौर पर लॉन्च इवेंट के बाद शुक्रवार को प्री-ऑर्डर शुरू कर देती है।


हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बदलाव की वजह 11 सितंबर की डेट हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में Apple की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फोल्डेबल iPhone भी हो सकता है लॉन्च

9 सितंबर को होने वाले Apple इवेंट में इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही नए Apple Watch मॉडल्स भी आने की उम्मीद है।



हालांकि, फोल्डेबल iPhone की सेल और प्री-ऑर्डर टाइमलाइन को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसके प्री-ऑर्डर बाद में शुरू हो सकते हैं।
इस दिन से शुरू हो सकती है सेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल 18 सितंबर से शुरू हो सकती है। एप्पल अपने रिटेल स्टोर्स में नए iPhone की सेल स्थानीय समय के अनुसार सुबह शुरू कर सकता है। जबकि नई iPhone सीरीज के रिव्यू भी सेल शुरू होने से पहले सामने आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले रिव्यू 15 या 16 सितंबर तक जारी हो सकते हैं।


फिलहाल iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट, प्री-ऑर्डर और सेल से जुड़ी सभी डेट्स को रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। एप्पल से ऑफिशियल घोषणा होने के बाद ही पूरी लॉन्च टाइमलाइन क्लियर होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]