Matthew Breetzke के शतक और केशव महाराज के चौके ने ऑस्ट्रेलिया को किया कमजोर, साउथ अफ्रीका के सामने टेके घुटने

साउथ अफ्रीका ने डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मैथ्यू ब्रीट्ज्के का शानदार शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैथ्यू ब्रीट्ज्के के शानदार शतक और फिर केशव महाराज की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हरा दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 297 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.2 ओवरों में 230 रनों पर ढेर हो गई।
मैथ्यू ब्रीट्ज्के ने 106 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 112 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्को यानसेन ने 59 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का कोई और बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर टिक नहीं सका।
ऑस्ट्रेलिया ने धड़ाधड़ खोए विकेट
298 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली थी, लेकिन फिर उसने अपने नौ विकेट महज 101 रनों के भीतर ही खो दिए और मैच गंवा बैठी। पहले विकेट के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने 90 रनों की साझेदारी की। मार्श ने 36 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। उनके जाने के बाद हेड से उम्मीद थी, लेकिन 129 के कुल स्कोर पर यानसेन ने उनकी पारी का अंत कर दिया। तूफानी बल्लेबाज हेड बंधे हुए दिखे और 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन ही बना सके।
उनके जाने के बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। केशव महाराज, बजोर्न फॉर्ट्यून, कार्बिन बोश्च ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मिडिल ऑर्डर में मेट रेनशॉ ने कुछ लड़ाई लड़ी और 49 गेंदों पर 44 रन बनाए, लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। महाराज ने चार विकेट अपने नाम किए। बजोर्न फॉर्ट्यून, कार्बिन बोश्च के हिस्से एक-एक सफलता आई।
ब्रीट्ज्के और यानसेन का कमाल
इससे पहले, संकट में फंसती दिख रही साउथ अफ्रीका को ब्रीट्ज्के ने संभाला। मेजबान टीम ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर टोनी डी जोर्जी के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। वह खाता खोले बिना आउट हुए। नाथन एलिस ने क्विंटन डीकॉक को पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान टेम्बा बावुमा 48 गेंदों पर 30 रन ही बना सके। इस बीच ब्रीट्ज्के ने क्रीज पर पैर जमा लिए थे। रियान रिकेलटन उनका ज्यादा साथ नहीं दे सके। वह 27 रन ही बना सके। डेविड मिलर सिर्फ नौ रन ही बना पाए।
फिर ब्रीट्ज्के को यानसेन का साथ मिला और दोनों ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने 107 रनों की साझेदारी की। ब्रीट्ज्के 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। जब यह शतकवीर आउट हुआ तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 275 रन था। 289 के कुल स्कोर पर यानसेन की पारी समाप्त हो गई। जेराल्ड कोएट्जी आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन लौटे। वह छह रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। एडम जैम्पा ने दो विकेट अपने नाम किए। हेजलवुड के हिस्से एक विकेट आया।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :