हांगकांग चाइना की शानदार वापसी, लो-स्कोरिंग मैच में ओमान को दी मात

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को हांगकांग चाइना को पहली जीत मिली।

हांगकांग चाइना
हांगकांग चाइना ने ओमान को 41 रन से हराया
मलेशिया ने हांगकांग चाइना को दी थी शिकस्त
ओमान टीम को अब पहली जीत की तलाश है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को हांगकांग चाइना को पहली जीत मिली। हांगकांग चाइना ने ओमान को 41 रन से हराया। इससे पहले गुरुवार को मलेशिया ने हांगकांग चाइन को शिकस्त दी थी।
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग चाइना ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में ओमान टीम निर्धारित ओवर में 80 रन ही बना सकी। ओमान का अगला मैच शनिवार को मलेशिया से होगा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग चाइना की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले 3 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज अंशुमन रथ ने 3 और निजाकत खान ने 5 रन बनाए। इसके बाद बाबर हयात और हफीज खान ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।
मोहम्मद अल बलुशी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने 11वें ओवर में बाबर का विकेट चटकाया। हयात ने 1 सिक्स की मदद से 25 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। वहीं हफीज खान ने 3 चौकों की बदौलत 37 गेंदों पर 33 रन बनाए। शिव माथुर ने 12, कप्तान यासिम मुर्तजा ने 18 और एहसान खान ने 16 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद अल बलुशी ने 3 विकेट चटकाए।
122 रन चेज करने उतरी ओमान टीम 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद भी 80 रन ही बना सकी। कप्तान सुफियान महमूद ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शुएब अल बलुशी ने 20 रन बनाए। अब्दुल जलील के बल्ले से नाबाद 15 रन निकले। अन्य कोई बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। आयुष शुक्ला ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद गजनफर के खाते में 2 विकेट आए।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :