Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Maruti Ertiga को खरीदना हुआ महंगा, किस वेरिएंट की कीमत में हुई सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी?

Maruti Ertiga को खरीदना हुआ महंगा, किस वेरिएंट की कीमत में हुई सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी?

वाहन निर्माता मारुति की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Maruti Ertiga को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Maruti Ertiga को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।


महंगी हुई Maruti Ertiga

मारुति की ओर से अर्टिगा को भारतीय बाजार में बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही जानकारी दी गई थी कि वह अपनी कारों की कीमत को बढ़ा रही है।


कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत में 7500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इस कार के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है।
किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्‍यादा 7500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कितना दमदार इंजन

मारुति की ओर से इस एमपीवी में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 102 हॉर्स पावर और 136.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सीएनजी को भी ऑफर किया जाता है। जिससे इसे 878 हॉर्स पावर और 121.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ पांच स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है।

कितनी हुई कीमत

निर्माता की ओर से कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.04 लाख रुपये है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]