Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गर्मी से बचने के लिए बेस्ट हैं वेंटिलेटेड सीट वाली ये 5 कार, लिस्ट में Hyundai और Renault भी शामिल




गर्मी से बचने के लिए बेस्ट हैं वेंटिलेटेड सीट वाली ये 5 कार, लिस्ट में Hyundai और Renault भी शामिल


Ventilated Seats Cars: गर्मी से राहत पाने के लिए यहां हम आपको देश में आने वाली 5 सबसे सस्ती वेंटिलेटेड सीटों के साथ आने वाली कार के बारे में बताएंगे।










ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में देश भर में गर्मी बढ़ी है और ऐसे में 40 डिग्री सेल्सियल से ऊपर पहुंचतान तापमान गर्मा से राहत पाने के लिए केवल कार के एसी से कहीं ज्यादा की मांग करता है। इसलिए, हमने भारत में वेंटिलेटेड सीटें देने वाली 5 सबसे किफायती कारों की एक लिस्ट तैयारी की है।


Renault Kiger

Renault Kiger के टॉप-स्पेक Emotion ट्रिम में वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपए है। Kiger में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन या 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। सामान्य पेट्रोल इंजन 72hp की पावर देता है जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 100hp की पीक पावर जनरेट कर सकता है।


Kia Sonet

भारत में वेंटिलेटेड सीटें देने वाली सबसे किफायकी कारों की लिस्ट में Kia Sonet भी शामिल है। Sonet के HTX टॉप-स्पेक ट्रिम में वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं जिसकी देश में एक्स-शोरूम कीमत 11.31 लाख रुपए है। Kia Sonet के HTX ट्रिम में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।


Skoda Kylaq

Skoda Kylaq भारत में वेंटिलेटेड सीटों के साथ आने वाली तीसरी सबसे किफायती कार है। Kylaq के टॉप-स्पेक Prestige और Prestige+ ट्रिम्स में आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। Kylaq में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115hp की पावर जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.75 लाख रुपए है।
Hyundai Venue

इस लिस्ट में Hyundai Venue भी शामिल है और इसके टॉप-स्पेक SX(O) ट्रिम्स में वेंटिलेटेड सीटें मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.72 लाख रुपए से शुरू होती है।
Citroen Basalt

Citroen Basalt देश में वेंटिलेटेड सीटें देने वाली 5 सबसे किफायकी कारों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर है। Citroen Basalt के टॉप स्पेक Max ट्रिम में वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं और देश में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.34 लाख रुपए से शुरू होती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]