Katrina Kaif के बढ़े हुए वजन की ट्रोलिंग पर Parineeti Chopra का रिएक्शन, कहा- 'नकारात्मक नजरिए से क्यों...'

हाल ही में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी। अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने रिएक्ट किया है।

कटरीना की ट्रोलिंग पर परिणीति का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल नवंबर में कटरीना कैफ ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। मां बनने के बाद कटरीना लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि, बीते दिनों नीता और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में एक्ट्रेस स्पॉट हुईं।
इस दौरान कटरीना कैफ को अपने बढ़े हुए वजन के लिए जमकर ट्रोल किया गया। बाद में सलमान खान (Salman Khan) ने कटरीना का सपोर्ट करते हुए ट्रोल्स को लताड़ लगाई थी। अब कटरीना के सपोर्ट में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी आगे आई हैं।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
ट्रोलिंग से डील करने पर बोलीं परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने IANS के साथ बातचीत में ट्रोलिंग से डील करने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं इनसे डील नहीं करती क्योंकि मैं उन्हें देखती ही नहीं हूं। अगर मेरे साथ ऐसा कुछ होता भी है, तो ज्यादातर मुझे पता ही नहीं चलता क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती और अगर मुझे पता चल भी जाए, तो भी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा, "मैं अपनी जिंदगी को लेकर बहुत ईमानदार हूं। मैं अपने समय, अपने परिवार, अपने दोस्तों और अपनी जिंदगी के प्रति सच्ची हूं। अनजान लोगों की बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन बातों का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास ऐसी फालतू बातों के लिए समय नहीं है।"
कटरीना की ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा
कटरीना को लेकर हुई ट्रोलिंग पर परिणीति ने कहा, "मुझे यह अशिक्षित और अजीब लगता है। अजीब लगता है कि पोस्टपार्टम से जूझ रहीं महिलाओं के बारे में भी चर्चा की जाती है। मुझे समझ नहीं आता क्यों। मैं इसे समझ नहीं पाती। अगर एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है और उसके शरीर पर इसके कुछ सबूत हैं, तो यह नेगेटिव क्यों है? यह अलौकिक शक्ति का संकेत है। क्या ये खूबसूरत सबूत नहीं है?"

परिणीति ने कहा कि लोग मालदीव जाते हैं तो टैनिंग होती है, जिम जाते हैं तो फिट होते हैं फिर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में बदलाव कैसे नहीं आएगा। उन्होंने कहा, "तो नौ महीने तक एक इंसान को पालना और उस दौरान बच्चे को स्वस्थ बनाने के लिए शरीर में जरूरी बदलावों से गुजरना, इस बारे में बात क्यों की जाती है? और अगर बात की भी जाती है तो इसे नकारात्मक नजरिए से क्यों देखा जाता है?"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :