Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

साइकोलॉजिकल थ्रिलर से कमबैक करेंगे John Abraham, लंदन में शुरू की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग

साइकोलॉजिकल थ्रिलर से कमबैक करेंगे John Abraham, लंदन में शुरू की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग


अभिनेता जॉन अब्राहम ने लंदन में अपनी एक आने वाली नई फिल्म की शूटिंग का आगाज कर दिया है।








जॉन अब्राहम की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)


जॉन अब्राहम की नई फिल्म गुरु


साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी का जॉनर


धुरंधर एक्टर दानिश पंडोर मूवी का हिस्सा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जॉन अब्राहम को जाना जाता है। बीते साल आई फिल्म द डिप्लोमेट के बाद से जॉन बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

लेकिन आने वाले समय में वह जोरदार कमबैक करते हुए नजर आएंगे। जिसकी वजह उनकी अपकमिंग कई फिल्में, जिनमें एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर गुरु भी शामिल है। जिसकी शूटिंग दिन में शुरू हो गई। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-


जॉन अब्राहम की अगली फिल्म गुरु

खबरें हैं कि जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उसे भी अगले साल ही प्रदर्शित करने की योजना है सिनेमाई गलियारों की रिपोर्टों के अनुसार, यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन द गर्ल ऑन द ट्रेन और कोड नेम: तिरंगा के निर्देशक रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म का नाम गुरु रखा गया है।





फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जॉन फिलहाल लंदन में हैं और वहीं इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दानिश पंडोर, आरिफ जकारिया और किटू गिडवानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में है।



अभिनय के साथ जॉन इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस जेए एंटरटेनमेंट के अंतर्गत प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस साल भले ही अभिनेता जॉन अब्राहम की कोई फिल्म नहीं रिलीज हो पाई है, न ही आगे कोई कतार में है।



लेकिन, अगले साल के लिए जॉन की तैयारियां काफी जोरदार है। अगले साल वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म मारिया आईपीएस में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं वह फोर्स फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म फोर्स 3 में अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आएंगे।
राकेश मारिया का सबको इंतजार

बात की जाए जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म के बारे में तो वह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक है, जिसको लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। इस मूवी की शूटिंग की कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें जॉन पुलिस की वर्दी में नजर आए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]