iPhone में दिखने वाले सिग्नल बार असली नहीं? Secret Code से पता करें नेटवर्क की कंडीशन

iPhone के सिग्नल बार हमेशा नेटवर्क की सटीक ताकत नहीं बताते हैं, क्योंकि वे केवल एक सामान्य विजुअल प्रतिनिधित्व हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone की स्क्रीन के टॉप राइट साइड में दिखने वाले सिग्नल बार देखकर हम ये अंदाजा लगा लेते हैं कि नेटवर्क कितना अच्छा है। नेटवर्क के चार बार दिखें तो नेटवर्क मजबूत और एक-दो बार दिखें तो कमजोर मान लिया जाता है, लेकिन क्या ये सिग्नल बार सच में नेटवर्क की सटीक ताकत बताते हैं? तो इसका सीधा जवाब पूरी तरह न है।
लगातार बदलती है सिग्नल स्ट्रेंथ
दरअसल, iPhone में दिखाई देने वाले सिग्नल बार नेटवर्क स्ट्रेंथ का एक नॉर्मल विजुअल शो करते हैं। मोबाइल नेटवर्क की रियल कंडीशन लगातार बदलती रहती है। आपकी लोकेशन, आसपास की इमारतें, नेटवर्क ट्रैफिक और टावर से दूरी जैसी कई चीजें सिग्नल स्ट्रेंथ को बदल देती हैं।
ऐसे में अगर हर छोटे बदलाव को बार में दिखाया जाए तो स्क्रीन पर सिग्नल आइकन लगातार ऊपर-नीचे हो सकता है। इसलिए फोन सिग्नल की डिटेल्स को कुछ लेवल में बांटकर बार के रूप में शो किया जाता है।
यही कारण है कि अलग-अलग फोन या नेटवर्क पर एक जैसी रियल सिग्नल स्ट्रेंथ होने के बावजूद बार की संख्या अलग शो हो सकती हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ सिग्नल बार देखकर नेटवर्क की सटीक पावर का पता लगाना मुश्किल है।
Secret Code से ऐसे देखें असली सिग्नल स्ट्रेंथ
अगर आप अपने iPhone में नेटवर्क की रियल डिटेल्स देखना चाहते हैं तो Field Test Mode का यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले Wi-Fi को ऑफ करें और फिर iPhone के Phone एप को ओपन करें।
अब डायलर में 3001#12345# यह कोड टाइप करें।
इसके बाद कॉल का बटन दबाएं। इससे iPhone का Field Test Mode ओपन हो जाएगा, जहां नेटवर्क से जुड़ी कई टेक्निकल इनफार्मेशन दिखाई देगी। यहां आपको RSRP जैसी वैल्यू देखने को मिल सकती है, जो dBm में सिग्नल की असली ताकत बताती है।
dBm की वैल्यू नेगेटिव में होती है और आमतौर पर -70 dBm के आसपास का सिग्नल ज्यादा पावरफुल, जबकि -110 dBm के आसपास का सिग्नल काफी खराब माना जाता है। हालांकि, अलग-अलग नेटवर्क टेक्नोलॉजी और कंडीशन के बेस पर इन आंकड़ों का मतलब बदल सकता है। इसलिए अगली बार सिर्फ सिग्नल बार देखकर नेटवर्क का फैसला करने के बजाय iPhone के इस Secret Code को यूज करें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :