Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

90s के दौर में गूंजी थी 'कृष्णा-कृष्णा' की गूंज, 36 साल पहले Mukesh के बेटे ने गाया था कालजयी गीत




90s के दौर में गूंजी थी 'कृष्णा-कृष्णा' की गूंज, 36 साल पहले Mukesh के बेटे ने गाया था कालजयी गीत

दिग्गज गायक मुकेश के बेटे ने 36 साल पहले अभिनेता अनिल कपूर का एक कालजयी गीत गाया था।








अनिल कपूर का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


सिंगर मुकेश के बेटे ने गाया ये कल्ट गीत


जन्माष्टमी पर सुनने को मिलती है गूंज


अनिल कपूर की इस फिल्म रखता है नाता



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के कई कलाकार और गायक ऐसे रहे हैं, जिनके बच्चों ने उनका नाम रोशन किया है। इस मामले में हिंदी सिनेमा के महान गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश (Nitin Mukesh) का नाम भी शामिल होता है, जिन्होंने एक सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।


36 साल पहले नितिन मुकेश ने अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की एक कल्ट क्लासिक फिल्म का ऐसा कृष्णा गीत गाया था, जिसकी गूंज हर जन्माष्टमी पर सुनने को मिलती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।



मुकेश के बेटे ने गाया था ये गाना

अनिल कपूर की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका नाम किशन कन्हैया था और ये मूवी साल 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में अनिक का डबल रोल दिखाया था और इसकी कहानी हर किसी को पसंद आई थी। लेकिन किशन कन्हैया की सफलता में सबसे अहम योगदान नितिन मुकेश और स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत- कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा... (Krishna Krishna Aaye Krishna) ने दिया था।





आज भी जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर फिल्म किशन कन्हैया (Kishen Kanhaiya) के कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा... गाने को खूब सुना जाता है और 90 के दशक से लेकर अब तक हर तरफ इसकी गूंज सुनने को मिलती है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस गीते बिना जन्माष्टमी का जश्न अधूरा सा रहता है। लता दीदी संग मिलकर नितिन मुकेश ने इस कालजयी सॉन्ग को जिस तरह से गाया था, वह वाकई अद्भुत था।




बात की जाए कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा... की मेकिंग के बार में तो लता मंगेशकर और नितिन मुकेश की गायिकी के अलावा इस गाने को संगीतकार राजेश रोशन अपनी शानदार धुनों के दम पर अमर किया, जबकि गीतकार इंदीवर की कलम से इस कल्ट सॉन्ग के लिरिक्स निकले थे। इस तरह से किशन कन्हैया फिल्म का ये गाना बनकर तैयार हुआ था।
सबसे शानदार कृष्ण भजन

अगर बात हिंदी सिनेमा की फिल्मों के सबसे शानदार और यादगार कृष्ण भजन की जाए तो उसमें अनिल कपूर की फिल्म किशन कन्हैया के कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा... गाने का नाम जरूर शामिल होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]