iPhone 18 Pro में 4056mAh और iPhone 18 Pro Max में है 5391mAh की बैटरी, चेक करें डिटेल्स
iPhone 18 Pro में 4056mAh और iPhone 18 Pro Max में है 5391mAh की बैटरी, चेक करें डिटेल्स
Apple ने अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बैटरी क्षमता और परफॉर्मेंस डिटेल्स EU रेगुलेटरी ...और पढ़ें

HIGHLIGHTS
iPhone 18 Pro में 4,056mAh, Pro Max में 5,391mAh बैटरी।
पिछले मॉडल्स की तुलना में नई सीरीज में बड़ी बैटरी क्षमता।
EPREL डेटाबेस में बैटरी परफॉर्मेंस और रेटिंग्स सामने आईं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बैटरी कैपेसिटी रिवील की है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल ईयू में फाइल रेगुलेटरी डॉक्यूमेंट में शेयर की है। इस डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि कंपनी ने अपने दोनों लेटेस्ट फोन में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले बड़ी बैटरी पैक दिया है। कैपेसिटी के साथ-साथ एपल ने बैटरी के एक चार्जिंग साइकिल में बैटरी की परफॉर्मेंस और उसकी रेटिंग के बारे में भी जानकारी दी है।
iPhone 18 Pro सीरीज की बैटरी
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों फोन को कंपनी ने यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी कैपेबिलिटी रिवील की है। इन दोनों मॉडल को A3714 और A371 के साथ लिस्ट किया है। iPhone 18 Pro में कंपनी ने 4,056mAh की बैटरी दी है। यह एक साइकिल में 52 घंटे की बैटरी परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max में 5,391mAh की बैटरी दी है। इसकी बैटरी परफॉर्मेंस प्रति साइकल 62 घंटे की है। इन दोनों स्मार्टफोन को A एनर्जी लेबल मिल है। इसके साथ ही ड्रॉप इंड्यूरेंस में B और रिपेयरेबिलिटी में C रेटिंग दी गई है। कंपनी की लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज को IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों डिवाइस में पिछले मॉडल के मुताबिक बड़ी बैटरी दी है। एपल ने iPhone 17 Pro में 3,988mAh और iPhone 17 Pro Max में 4,823mAh की बैटरी ती थी।
एपल ने लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine' के दौरान दावा किया था iPhone 18 Pro सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक ऑफर करेगा। वहीं, दूसरी ओर iPhone 18 Pro Max सिंगल चार्ज में 45 घंटे वीडियो प्लेबैक ऑफर करेगा। हालांकि ये क्लेम eSIM-ओनली मॉडल के लिए किया था, जिसमें कंपनी थोड़ी बड़ी बैटरी ऑफर करती है। ये फोन अमेरिका और कुछ ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं। सिम ट्रे वाले मॉडल में छोटा बैटरी पैक मिलता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :