Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

10000 mah बैटरी वाला रेडमी का नया फोन जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेगी IP69K रेटिंग




10000 mah बैटरी वाला रेडमी का नया फोन जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेगी IP69K रेटिंग


रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगी, जिसमें स्नैपड्रैगन चिपसेट और IP69K रेटिंग मिलेगी।







Redmi Note 17 Pro सीरीज 15 सितंबर को होगी लॉन्च

HIGHLIGHTS

रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज 15 सितंबर को लॉन्च होगी।


स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 और 6 Gen 5 चिपसेट मिलेंगे।


IP69K रेटिंग और 10,000mAh बैटरी होगी।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note 17 Pro सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होनी है। Xiaomi का सब-ब्रांड भारत में इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन - Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च करेगा। इन स्मार्टफोन के डिजाइन को कंपनी पहले ही टीज कर चुकी है। अब कंपनी ने इनके प्रोसेसर और आईपी प्रोटेक्शन रेटिंग को लेकर जानकारी शेयर की है।


Redmi Note 17 Pro सीरीज की संभावित खूबियां

शाओमी ने अपकमिंग रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज के लिए माइक्रोसाइट लाइव की है। इसमें कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स टीज कर रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Redmi Note 17 Pro को भारत में Qualcomm के ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें


रेडमी ने यह भी साफ किया है कि Pro Max मॉडल फोटोक्रोमिक, कलर चेंजिंग रियर बैक पैनल के साथ आएगा। यह सिर्फ सीक्रेट सनशाइन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी की अपकमिंग Note 17 Pro सीरीज के दोनों स्मार्टफोन IP69K रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री करेंगे। दोनों स्मार्टफोन TÜV SÜD 5-Star Titan Quality सर्टिफिकेशन के साथ मार्केट में आएंगे। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन कोर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

यह वीडियो भी देखें





Redmi पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि अपकमिंग स्मार्टफोन्स में 10,000mAh तक की बैटरी ऑफर की जाएगी। Redmi का दावा है कि सिंगल चार्जिंग में सामान्य इस्तेमाल में यह 4 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगी। रेडमी के दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।


डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max दोनों एक जैसे होंगे। फोन फ्लैट रियर पैनल, स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल इसके टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिया जाएगा। इन दोनों फोन में सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल डिस्प्ले मिलेगा।
Redmi Note 17 Pro सीरीज कब होगी लॉन्च

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]