Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND vs WI: शुभमन गिल कोहनी में चोट के कारण पहले वनडे में खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्‍तान को लेकर आया बड़ा अपडेट




IND vs WI: शुभमन गिल कोहनी में चोट के कारण पहले वनडे में खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्‍तान को लेकर आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के कप्‍तान शुभमन गिल को मोहम्‍मद सिराज की गेंद पर कोहनी में चोट लग गई थी। भारत के बल्‍लेबाजी कोच ने गिल पर बड़ी अपडेट दी है।








शुभमन गिल



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के कप्‍तान शुभमन गिल रविवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए फिट घोष‍ित किए गए हैं। भारत के बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मैच की पूर्व संध्‍या पर इसकी पुष्टि की।

कोटक ने कहा कि गिल पहले वनडे के लिए फिट हैं। बता दें कि भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा। गिल को शुक्रवार को नेट्स में मोहम्‍मद सिराज की गेंद कोहनी पर लगी थी। 27 साल के बल्‍लेबाज ने 20 मिनट मेडिकल टीम के साथ बिताए और फिर थ्रो डाउन का सामना किया।




हालांकि, गिल इसके बावजूद दर्द से कहराते हुए दिखे। तभी पहले वनडे में उनके खेलने पर सस्‍पेंस बन गया था। अगर गिल पहले वनडे से बाहर होते तो फिर केएल राहुल टीम की कमान संभालते हुए नजर आते। यशस्‍वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल जाता।


बल्‍लेबाजी कोच ने क्‍या कहा

कोटक ने कहा, 'गिल अच्‍छे नजर आ रहे हैं। मेरे ख्‍याल से वो पहले वनडे में खेलेंगे।' कोटक ने साथ ही बताया कि भारतीय टीम की 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्‍होंने कहा कि तैयारियां बेशक शुरू हुईं, लेकिन टीम एक समय पर एक सीरीज पर पूरा ध्‍यान लगा रही हैं।


भारत के बल्‍लेबाजी कोच ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में अनुभव के सहारे भारतीय टीम वर्ल्‍ड कप की तैयारी अच्‍छी तरह कर रही है। हम सभी की सलाह लेते हैं और देखते हैं कि अगर पहले बल्‍लेबाजी या गेंदबाजी चुनी तो कैसे तैयारी करना है। उदाहरण के लिए वर्ल्‍ड कप साउथ अफ्रीका में है तो वहां किस प्रकार के विकेट मिलेंगे। तो उसी हिसाब से तैयारी करते हैं।'
हिटमैन करेंगे ओपनिंग

टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने इस बात से भी पर्दा उठा दिया कि पहले वनडे में मेजबान टीम की तरफ से कौन ओपनिंग करते हुए नजर आए। उन्‍होंने कहा कि रोहित शर्मा और कप्‍तान शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। यशस्‍वी जायसवाल को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। कोटक ने कहा कि यशस्‍वी को धैर्य रखने की जरुरत है और अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]