वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए तय हुई भारत की ओपनिंग जोड़ी, बैटिंग कोच ने दी अहम अपडेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे के लिए मेजबान टीम की ओपनिंग जोड़ी तय हो गई है। भारत के बल्लेबाजी कोच ने ओपनर्स पर अहम अपडेट दी है।

यशस्वी जायसवाल को करना होगा इंतजार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल-रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। यशस्वी जायसवाल को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा।
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व कहा कि रोहित-गिल ओपनिंग के लिए पहली पसंद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यशस्वी जायसवाल को प्रतिस्पर्धा के कारण कमजोर पड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने युवा बल्लेबाज से अनुरोध किया कि वो अपने खेल पर काम करें और मौका मिलने का इंतजार करें।
टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा: कोटक
बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में तीनों मैच खेले थे, लेकिन उन्हें भारत के इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुना गया था। जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया।
सितांशु कोटक ने कहा, 'मेरे ख्याल से प्रत्येक क्रम के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है और कई खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं। जायसवाल को हम सभी जानते हैं कि वो सर्वश्रेष्ठ में से एक है और जब भी मौका मिलता है तो वो प्रदर्शन करता है। तो वो टीम का हिस्सा है।' उनके लिए यही संदेश है कि धैर्य रखें और अपनी बारी का इंतजार करें।
विकेटकीपर से जायसवाल की तुलना
सितांशु कोटक ने जायसवाल की स्थिति की तुलना भारत में कई क्वालीटी विकेटकीपर्स से की, जहां से सिर्फ एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा, 'सपोर्ट स्टाफ होने के नाते, हम उनकी शैली, अभ्यास और मानसिकता पर ध्यान देते हैं। गौतम गंभीर भी उनसे काफी बातचीत करते हैं। मगर कभी आप देखें, कि टीम में तीन बहुत अच्छे विकेटकीपर्स हैं, लेकिन खेलने का मौका केवल एक को मिलेगा।'
कोटक ने कहा, 'तो ऐसा नहीं कि जायसवाल के साथ नाइंसाफी हो रही है। उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा।'

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :