लोक भजन बना Hanuman Ansh की शान, नेत्रहीन गायक के गीत ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
लोक भजन बना Hanuman Ansh की शान, नेत्रहीन गायक के गीत ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
फिल्म हनुमान अंश का एक नया गीत सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर ट्रेंड कर रहा है।
-1788239734151_v.webp)
हनुमान अंश का गाना हुआ फेमस (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
सोशल मीडिया पर छाया हनुमान अंश का गाना
बुंदेलखंड के इस लोक गायक ने गाया भजन
फिल्म की लोकप्रियता में अहम बना गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमा जगत में जिस फिल्म हनुमान अंश का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। बाबा नीम करोली की बायोपिक के तौर पर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं हनुमान अंश का एक गाना फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है, जिसे एक नेत्रहीन गायक ने गाया है।
आइए जानते हैं कि वह लोक गायक कौन हैं और हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का वह कौन भजन गीत है, जो फिलहाल लोगों को दिल और दिमाग पर छाया हुआ है।
चर्चा में हनुमान अंश का गाना
फिल्म हनुमान अंश के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका टाइटल- मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... (Maine Tere Hi Bharose Hanuman) है। इसे बुंदेलखंड के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी (Suneel Lodhi) ने गाया है। इस लोक भजन को गाने वाले सुनील का ये देसी गीत हनुमान अंश फिल्म के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा है।
-1788242106925.webp)
तमूरा के धुन पर कभी अपने इलाके में नाव और ट्रेन में बैठकर गीत गाने वाले सुनील को मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... लोक भजन से नई पहचान मिल गई है, जिसकी बदौलत बुंदेलखंड की माठी से निकली ये मधुर आवाज मुंबई के स्टूडियो तक गूंज रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हनुमान अंश फिल्म का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है और जमकर ट्रेंड कर रहा है।

एक तरह से कहा जाए तो सुनील लोधी द्वारा गाया हनुमान अंश फिल्म का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... भजन फिल्म की लोकप्रियता में अहम भूमिका अदा कर रहा है। मालूम हो कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनने वाली हनुमान अंश दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर छाई हनुमान अंश
31 जुलाई को फिल्म हनुमान अंश लिमिटेड थिएटर्स में रिलीज हुई। शुरुआती दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने वाली इस मूवी ने चौथे वीकेंड में जोरदार वापसी की और अब ये फिल्म 46 करोड़ के बंपर कलेक्शन के साथ सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच गई है। आपको जानकार हैरानी होगी तीसरे वीक तक हनुमान अंश महज 10 करोड़ ही कमा पाई थी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :