Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रेडियो पर सुबह-सुबह गूंजता था Alka Yagnik का पुराना गाना, 90s में आया था माधुरी दीक्षित का कल्ट सॉन्ग

रेडियो पर सुबह-सुबह गूंजता था Alka Yagnik का पुराना गाना, 90s में आया था माधुरी दीक्षित का कल्ट सॉन्ग


अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए सिंगर अल्का याग्निक ने एक ऐसा गीत गाया था, जो 90 के दौर में रेडियो पर सुबह-सुबह सुनाई देता था।








माधुरी का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


35 साल पहले रिलीज हुआ था गाना


माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सॉन्ग


अल्का याग्निक की आवाज में हुआ अमर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिकाओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें अल्का याग्निक (Alka Yagnik) का नाम भी जरूर शामिल होता है। 90 के दशक में जहां एक तरफ कुमार सानू और उदित नारायण जैसे मेल प्लेबैक सिंगर्स ने इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा, वहीं दूसरी तरफ फीमेल प्लेबैक सिंगर में अल्का का नाम छाया रहा।


उसी दौर में अल्का याग्निक ने एक ऐसा गाना गाया था, जो सुबह-सुबह रेडियो पर गूंजता था। सिंगर के उस गीत को लेडी सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है।


अल्का याग्निक का सदाबहार गीत

यूं तो बतौर सिंगर अल्का याग्निक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाए, लेकिन जिस गाने ने 90 के दशक में अल्का को पहचान दिलाई, वह 1991 में आई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन से नाता रखता है। वैसे तो साजन के सभी गाने कल्ट क्लासिक रहे थे, लेकिन अल्का याग्निक द्वारा गाया गया सॉन्ग- तू शायर है मैं तेरी शायरी... (Tu Shayar Hai Main Teri Shayari) आज भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है।




35 साल पहले आया अल्का याग्निक का ये गाना काफी पॉपुलर रहा था और माधुरी दीक्षित के कमाल के डांस ने इसमें जान फूंक दी थी। आज भी साजन (Saajan) का तू शायर है मैं तेरी शायरी... खूब सुना जाता है। अल्का के इस गीत की खासियत ये रही थी कि 90 के दशक में रेडियो पर सुबह-सुबह ये गाना खूब बजता था और अधिकतर घरों में इसकी गूंज सुनने को मिलती थी


यही कारण है कि अल्का याग्निका का तू शायर है मैं तेरी शायरी... सबसे शानदार गीतों में शुमार किया जाता है। माधुरी दीक्षित के अलावा इस गाने में अभिनेता संजय दत्त की झलक भी देखने को मिलती है।
ऐसे तैयार हुआ गीत

साजन का तू शायर है मैं तेरी शायरी... अल्का याग्निक की गायिकी के अलावा संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी के वजह से भी याद किया जाता है। इन दोनों ने इस गाने की कालजयी धुनों का तैयार किया था, जबकि गीतकार समीर द्वारा साजन के इस यादगार गाने के लिरिक्स को लिखा गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]