Duleep Trophy के फाइनल में 'शतक' पूरा करेंगे मोहम्मद शमी, एक दिन पहले सीएबी करेगा सम्मानि
Duleep Trophy के फाइनल में 'शतक' पूरा करेंगे मोहम्मद शमी, एक दिन पहले सीएबी करेगा सम्मानित
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 100 प्रथम श्रेणी मैच पूरे करने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ सम्मानित ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी
प्रेट्र, चेन्नई। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) शनिवार को 100 प्रथम श्रेणी मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित करेगा।
यह सम्मान समारोह एमए चिदंबरम स्टेडियम में पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच होने वाले दलीप ट्राफी फाइनल से एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के मुख्य खिलाड़ी शमी ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मध्य क्षेत्र के विरुद्ध पांच विकेट लिए थे।
शमी के सम्मान में क्या दिया जाएगा
शमी ने अब तक 99 प्रथम श्रेणी मैच में 382 विकेट लिए हैं। किसी एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90 रन देकर आठ विकेट लेना है। सम्मान समारोह के अवसर पर शमी को सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली के ऑटोग्राफ वाली क्रिकेट गेंद, 100 नंबर वाली विशेष जर्सी और एक चांदी की थाली भेंट की जाएगी।
शमी को सीएबी के कोषाध्यक्ष संजय दास सम्मानित करेंगे। दास ने कहा कि शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और महान खिलाड़ी हैं। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि पूरी होने पर राज्य संघ की ओर से उनके लिए यह एक छोटा सा सम्मान है।
वापसी में जुटे शमी
शमी फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि यह अनुभवी तेज गेंदबाज घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी की कवायद में लगा हुआ है।
Post A Comment
No comments :