Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लो आ गई Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, Mary Kom से लेकर माही विज तक; ये 18 सितारे मचाएंगे धमाल?

लो आ गई Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, Mary Kom से लेकर माही विज तक; ये 18 सितारे मचाएंगे धमाल?

Bigg Boss 20 के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है।








बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट

HIGHLIGHTS

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट


ये 18 सितारे शो में मचाएंगे तहलका


मैरी कॉम से लेकर माही विज तक शामिल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस- टेलीविजन इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जिसने लाखों की तादाद में फैन फॉलोइंग बनाई और कई लोगों के करियर को बनाया। शो अपने 20 वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है। अब तक शो से ऑफिशियल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई थी लेकिन अब BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर कंटेस्टेंस्ट्स की संभावित लिस्ट जारी कर दी है।


इस बार की लिस्ट जबरदस्त है क्योंकि इसमें खेल जगह से लेकर टीवी स्टार और इंफ्लुएंसर्स तक शामिल होने वाले हैं। यहां देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट-
18 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में मचाएंगे धमाल

'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे शो के लिए मशहूर माही विज (Mahhi Vijj) अपने साथ टेलीविजन का कई सालों का अनुभव लेकर इस शो में आ रही हैं। वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज है मैरी कॉम (Mary Kom), जिन्होंने खेल जगत में काफी लोकप्रियता और कई अचीवमेंट हासिल किए हैं। अब वे बिग बॉस के घर में अपने तेवर दिखाने आ रही हैं।


एक तरफ जहां माही हाल ही में अपने पति जय भानुशाली से अलग होने की खबरों की वजह से चर्चा में थीं; वहीं मैरी कॉम ने भी अपने पति को लेकर विवादित बयान दिया था।


18 संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट-माही विज
आम्रपाली दुबे
रिती तिवारी
अमन गांधी
काजी तौकीर
मैरी कॉम
अरिश्फा खान
कुशल तंवर (गुल्लू)
ईसा रिखी
आसिफ खान
रोहेद खान
फैजल खान
कनिका मान
रैपर यूंग DSA
खुशी दुबे
रिया अहिर
लव गिल
उदिती सिंह
शो का हुआ जबरदस्त आगाज

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का शानदार आगाज हो चुका है और शो के ओजी होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस हाउस के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं अब फैंस को इंतजार है तो बस शो के शुरू होने का।




कब और कहां देखें सलमान खान का शो?

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा और यह कलर्स (Colors) और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर प्रसारित होगा। शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे प्रसारित होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]