Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Box Office की रेस में भाभी करीना से आगे निकले कुणाल खेमू, वीकेंड पर Vibe मूवी ने छापे करारे नोट




Box Office की रेस में भाभी करीना से आगे निकले कुणाल खेमू, वीकेंड पर Vibe मूवी ने छापे करारे नोट


कुणाल खेमू की Vibe और करीना कपूर की Daayra ने एक साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी। यहां देखें दोनों फिल्मों का कलेक्शन-






वाइब मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

HIGHLIGHTS

वाइब मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3


बॉक्स ऑफिस पर वाइब ने दायरा को छोड़ा पीछे


18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 18 सितंबर को कुणाल खेमू की वाइब और करीना कपूर की दायरा थिएटर्स में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस की रेस में 'वाइब' आगे निकल गई है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-


वाइब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के मुताबिक, कुणाल खेमू की वाइब (Vibe) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 1.70 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए और अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।


इसके साथ ही एक्शन थ्रिलर कॉमेडी का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 7.45 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 8.94 करोड़ रुपये।



वाइब डे 3 कलेक्शन- 3 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 7.45 करोड़ रुपये
दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की क्राइम थ्रिलर दायरा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।




दायरा डे 3 कलेक्शन- 1.75 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 4.50 करोड़ रुपये

यानी तीनों दिन करीना की फिल्म कुणाल खेमू की वाइब से पीछे रही है।
वाइब के बारे में

'वाइब' (Vibe) एक एक्शन थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है। इसे कुणाल खेमू ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम किरदारों में हैं।




यह फिल्म दो सबसे अच्छे दोस्तों, हार्दिक और बग्स की कहानी है जो एक एक्शन-कॉमेडी है। हार्दिक एक लापरवाह और बेफिक्र इंसान है, जबकि बग्स हर काम कायदे-कानून से करने वाला व्यक्ति है। इस बीच बिल्कुल भी काबिल न होने के बावजूद एक रहस्यमयी मैडम H उन्हें अनजाने में ही भारत को एक बड़े आतंकवादी खतरे से बचाने के मिशन में शामिल कर लेती हैं।
दायरा के बारे में

'दायरा' (Daayra) एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे मेघना गुलजार ने लिखा और डायरेक्ट किया है। एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]