अपना स्टारडम नहीं मानती...' Ameesha Patel ने किस पर साधा निशाना? प्रोड्यूसर का खर्चा करवाने पर उठाया सवाल

अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, अब उन्होंने इंडस्ट्री में नखरे दिखाने और खर्चा करने को लेकर किसी पर निशाना साधा है।
-1789962550824_v.webp)
अमीषा पटेल ने किस पर साधा निशाना?
HIGHLIGHTS
अमीषा पटेल ने किस पर साधा निशाना?
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
अमीषा ने एक्ट्रेसेस के इस काम पर उठाया सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'गदर' में सकीना का किरदार भले ही अमीषा पटेल बहुत ही मासूमियत से निभाया है लेकिन असल जिंदगी में वे बहुत बेबाक हैं और खुले आम अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में हीरोइनों के नखरों और उनके खर्चों पर निशाना साधा है।
अमीषा ने उठाया ये सवाल
एक्टर अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी राय शेयर करती हैं, फैन्स से बातचीत करती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स पोस्ट करती हैं। रविवार को 'गदर' एक्ट्रेस ने फैन्स के कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। अपनी हालिया पोस्ट में, एक्ट्रेस ने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्टर्स के बड़ी टीम के साथ ट्रैवल करने के बढ़ते ट्रेंड पर सवाल उठाने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई, खासकर तब जब इसका खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं।
अमीषा ने एक्ट्रेसेस पर साधा निशाना
जब एक फैन ने पूछा कि क्या प्रोड्यूसर के खर्च पर स्टार्स का अपने साथ बड़ी टीम ले जाना सही है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'कई एक्ट्रेस अपने स्टारडम को मानती ही नहीं हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी टीम का खर्च, जो प्रोड्यूसर उठाते हैं, फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा होता है। उम्मीद है कि अपनी आम जिंदगी में भी वे ऐसी ही टीम रखती होंगी, भले ही उसका खर्च उठाने के लिए कोई प्रोड्यूसर न हो'।
हालांकि अमीषा ने अपनी पोस्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।
अमीषा रखती हैं बेबाक
यह पहली बार नहीं है जब अमीषा ने इंडस्ट्री के बारे में अपनी निजी राय रखी हो। उन्होंने इसी साल मई में भारतीय एक्टर्स को ऑनलाइन निशाना बनाए जाने की आलोचना की थी और लिखा था, 'भारत में एक्टर्स को उनके अपने ही लोग हॉलीवुड स्टार्स की तुलना में ज्यादा बुरी तरह ट्रोल करते हैं, जो बहुत दुखद है। चाहे किसी बड़े इवेंट में भारतीय स्टार का लुक हो या कपड़े, अफसोस की बात है कि वे अपने ही लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। कितनी शर्म की बात है'।
-1789962767652.webp)
अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
अमीषा पिछली बार 2024 की फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में नज़र आई थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ जतिन खुराना और एंजेला क्रिसलिंजकी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके पहले उनकी गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। जिसमें उनके साथ सनी देओल (Sunny Deol) ने काम किया था। उनकी आने वाली फिल्मों में मोस्ट अवेटेड 'गदर 3' है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :