Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पहले पेटभकर खिलाया पिज्जा, फिर हीरोइन को कर दिया एकता कपूर ने शो से बाहर? आज हैं टीवी की बोल्ड क्वीन




पहले पेटभकर खिलाया पिज्जा, फिर हीरोइन को कर दिया एकता कपूर ने शो से बाहर? आज हैं टीवी की बोल्ड क्वीन

ऐसा होता है कि कभी भाषा न आने या किन्हीं और कारणों से कलाकारों को काम से हाथ धोना पड़ता ...और पढ़ें






खराब हिंदी की वजह से निकाली गई थीं हीरोइन/ फोटो- इंस्टाग्राम


खराब हिंदी बोलने के कारण हुई थी शो से छुट्टी


पहले बड़े शो से ही एकता कपूर ने किया था बाहर


आज रियलिटी शो विनर बन चुकी है बड़ीं स्टार



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर को यूं ही टीवी इंडस्ट्री की क्वीन नहीं कहा जाता है। वह एक्टर्स के ड्रामों को झेलने के बजाय रातों-रात उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना भी बखूबी जानती हैं। एकता कपूर इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि उनके शो में जो भी बहू और बेटे का किरदार निभाए, उसकी भाषा हो या लुक हर चीज का ध्यान रखती हैं।

सालों-साल टीवी पर अपने शो चलाने वालीं एकता कपूर ने एक हीरोइन को खराब हिंदी की वजह से सीधा बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिस हीरोइन को खराब हिंदी की वजह से चलते शो से बाहर किया गया था, वह कोई और नहीं, बल्कि क्रिस्टल डीसूजा थीं।


क्यो क्रिस्टल डीसूजा को किया था शो से बाहर?

क्रिस्टल डीसूजा और एकता कपूर आज के समय में बेस्ट फ्रेंड्स हो, लेकिन एक समय पर निर्माता ने ही उनके डेब्यू शो से उन्हें बाहर कर दिया था। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ट्रेटर 2 विनर का कहना है। फराह खान के शो पर एक किस्सा सुनाते हुए वह कहती हैं, "मेरी हिंदी पहले बहुत बुरी थी । मैंने जब -अपना पहला टीवी सीरियल किया था, तो आठ महीनों में ही मैंने छोड़ दिया था।
इस पर फराह ने पूछा कि तुमने छोड़ा था या निकाल दिया था ? इस पर क्रिस्टल ने कहा कि निकाल दिया गया था। एकता कपूर शो की निर्माता थीं, वह कभी मुझे पिज्जा खिलाते हुए कहती थीं कि तुम्हें पता है कि हम कुछ अच्छा साथ में करेंगे। मैं समझ गई थी कि मैं शो पर अच्छा नहीं कर पा रही हूं। खैर, उन्होंने ही एक्टिंग में मौका दिया, मुझे लेकर, उनका कुछ विजन रहा होगा"



इस शो से निकाली गई थीं क्रिस्टल डीसूजा

क्रिस्टल डीसूजा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में आए शो 'कहें ना कहें' से किया था, जिसमें उन्होंने किंजल पांडे का किरदार अदा किया था। शो की निर्माता एकता कपूर ने उन्हें रिप्लेस करने के बाद वासना अहमद को कास्ट किया गया था। हालांकि, क्रिस्टल ने हार नहीं मानी और वह साल आमिर अली के अपोजिट सीरियल क्या दिल में है में दिखाई दीं।




इस शो के बाद क्रिस्टल ने कस्तूरी,सात-फेरे, किस देस में है मेरा दिल, बात हमारी पक्की है, आहट जैसे शोज किए, लेकिन उन्हें असली पहचान 2011 में आए शो एक हजारों में मेरी बहना है से मिली, जिसमें वह करण टैकर के अपोजिट नजर आईं। क्रिस्टल अब टीवी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी काम कर रही हैं। वह हाल ही में शरारत गाने में दिखाई दी थीं और बीते दिनों वह ट्रेटर 2 के सीजन की विनर रहीं
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]