Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कब और कहां आयोजित होंगे 72nd National Film Awards? दिल्ली नहीं इस खास जगह पर विजेता होंगे सम्मानित

कब और कहां आयोजित होंगे 72nd National Film Awards? दिल्ली नहीं इस खास जगह पर विजेता होंगे सम्मानित


72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन इस बार दिल्ली में ना होकर गुजरात की इस खास जगह पर होगा।







इस बार दिल्ली में नहीं होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन

HIGHLIGHTS

इस बार दिल्ली में नहीं होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन


कब और कहां सम्मानित होंगे अवॉर्ड विनर्स?


जुलाई में की गई थी विनर्स की घोषणा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है और अब अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल हर बार ये अवॉर्ड दिल्ली में आयोजित किए जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। तो फिर कहां आयोजित होगी अवॉर्ड सेरेमनी? आइए जानते हैं-


कहां आयोजित होगी नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी?

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी दिल्ली से हटकर गुजरात के केवड़िया में होगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को सम्मान प्रदान करेंगी।


केवड़िया, जिसका नाम बदलकर अब एकता नगर कर दिया गया है, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति, का घर है। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' 597 फीट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था।




पहले भी दिल्ली के बाहर आयोजित हुए हैं अवॉर्ड्स

1954 में पहला नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। तब से ज्यादातर अवॉर्ड समारोह वहीं आयोजित होते रहे हैं। जुलाई में घोषित इन अवॉर्ड्स का 72वां संस्करण आम परंपरा से हटकर होगा, हालांकि ऐसे उदाहरण भी रहे हैं जब समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किए गए थे।


72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स

'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म और इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। वहीं राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया।



मलयालम सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) को ब्रह्मायुगम और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को 'चंदू चैंपियन' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया संयुक्त रूप से दिया गया।

अभिनेता-फिल्म निर्माता रणदीप हुड्डा को विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

तेलुगु साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को भरपूर मनोरंजन देने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिलेगा, जबकि अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित और धनुष अभिनीत तमिल फिल्म 'कैप्टन मिलर' को 'राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों' को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है।


72वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन अब गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर को होगा जहां तमाम अवॉर्ड विनर हस्तियां शामिल होंगी और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी। इस सेरेमनी में 2024 में रिलीज हुई बेहतरीन फिल्मों, बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले एक्टर्स, डायरेक्टर्स, संगीतकार को सम्मानिक किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]