Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्‍वार्टर फाइनल के सभी मैच बारिश की भेंट चढ़े, भारत की सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

क्‍वार्टर फाइनल के सभी मैच बारिश की भेंट चढ़े, भारत की सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी भिड़ंत


एशियन गेम्‍स 2026 के क्‍वार्टर फाइनल मैच‍ बारिश के कारण रद हो गए। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी।








भारतीय क्रिकेट टीम


सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी श्रेयस की टीम


वर्षा के कारण रद हुआ नेपाल-श्रीलंका मैच


बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल



प्रेट्र, निशिन। श्रीलंका और नेपाल का क्वार्टर फाइनल खराब मौसम के कारण रद होने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी।

श्रीलंका को अपनी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली। टीम रैंकिंग में श्रीलंका नौवें, जबकि नेपाल 14वें स्थान पर है। नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण भारत के क्वार्टर फाइनल समेत अंतिम आठ के सभी मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए।


दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम ने अभी तक कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में कोई मुकाबला नहीं खेला है।

इसी मैदान पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित हुई थी, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]