Apple Pay भारत में लॉन्च: अब iPhone से कर सकेंगे Tap-to-Pay पेमेंट; जानें कैसे करेगा काम

एप्पल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay को लॉन्च कर दिया है, जिससे अब iPhone, iPad और ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने आखिरकार भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कई महीनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स के बाद कंपनी ने बुधवार को भारत में अपनी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। Apple Pay की एंट्री अमेरिका में सितंबर 2014 में लॉन्च होने के करीब 12 साल बाद इंडियन मार्केट में हुई है। भारत में एप्पल ने इसके लिए मुंबई स्थित Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की है।
iPhone से कर पाएंगे Tap-to-Pay पेमेंट
Apple Pay की मदद से अब आप अपने iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि जल्द ही Mac डिवाइस पर भी Apple Pay का सपोर्ट देखने को मिलेगा। यूजर्स इसका यूज फिजिकल स्टोर्स में NFC-Enabled PoS मशीन पर टैप करके पेमेंट करने से लेकर ऐप के अंदर कुछ खरीदने और ऑनलाइन मर्चेंट्स पर पेमेंट के लिए भी कर पाएंगे।
हालांकि अभी के लिए भारत में Apple Pay पर सिर्फ Axis Bank द्वारा जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड ऐड करने की सुविधा मिल रही है। कार्ड को Apple Wallet में ऐड करने के बाद ही यूजर्स बिना फिजिकल कार्ड के पेमेंट कर सकेंगे।
NFC से मिनटों में होगा पेमेंट
Apple Pay के Tap-to-Pay फीचर के लिए NFC यानी Near Field Communication टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। आसान शब्दों में कहें तो फिजिकल स्टोर पर पेमेंट करने के लिए PoS मशीन का NFC-Enabled होना जरूरी है। ऐसे में पेमेंट के दौरान यूजर्स को कार्ड का PIN या OTP एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिवाइस को PoS मशीन के पास टैप करते ही ट्रांजैक्शन कम्पलीट हो जाएगा।
कार्ड डिटेल्स रहेगी सुरक्षित
इतना ही नहीं एप्पल का कहना है कि यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए रियल कार्ड नंबर को न तो डिवाइस में स्टोर किया जाएगा और न ही Apple के सर्वर पर ये सेव होगा। इसके बजाय एप्पल एक यूनिक Device Account Number यानी DAN तैयार करेगा, जिसे डिवाइस के सिक्योर एलिमेंट में एन्क्रिप्ट करके सेव किया जाएगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :