Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बहरागोड़ा में फिर चोरों का आतंक, 95 हजार नकद समेत लाखों के जेवरात ले उड़े चोर




बहरागोड़ा में फिर चोरों का आतंक, 95 हजार नकद समेत लाखों के जेवरात ले उड़े चोर


बहरागोड़ा के राजलाबांध में एक बंद घर से चोरों ने 95 हजार नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ...और पढ़ें








राजलाबांध में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी हुई। जागरण

HIGHLIGHTS

राजलाबांध में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी हुई।


चोरों ने 95 हजार नकद और लाखों के जेवरात उड़ाए।



संवाद सूत्र, बहरागोड़ा। प्रखंड के राजलाबांध में एक बार फिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने स्वर्गीय रजनी कुइला के घर का ताला तोड़कर अलमारी से नकद रुपये और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, घर के अंदर से दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने तत्काल स्वर्गीय रजनी कुइला के पुत्र सुबेंदु कुइला को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।





सुबेंदु कुइला ने बताया कि उनकी मां रेवती कुइला बीते 18 सितंबर को राजलाबांध स्थित ओम स्टोर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोग घर में ताला लगाकर अस्पताल गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।



उन्होंने बताया कि चोर घर से 95 हजार रुपये नकद, एक चूड़ी, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी कान की बालियां और एक चेन लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी नहीं हो सका है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]