Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लोहरदगा में पंचायत भवन चोरी का तीन घंटे में पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार

लोहरदगा में पंचायत भवन चोरी का तीन घंटे में पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार


लोहरदगा के देवदरिया पंचायत भवन में हुई चोरी का पुलिस ने मात्र तीन घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ...और पढ़ें








देवदरिया पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा। जागरण

HIGHLIGHTS

देवदरिया पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा।


पुलिस ने मात्र तीन घंटे में सुलझाया मामला।



जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के देवदरिया पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सामान बरामद कर लिए हैं।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:25 बजे सूचना मिली थी कि अज्ञात चोरों ने देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़कर वहां से एलसीडी टीवी और कंप्यूटर यूपीएस की चोरी कर ली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम ने छापामारी के चोरी कांड के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी गए सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता में जोबांग थाना प्रभारी बिष्णु रजक, सअनि प्रदीप कुमार यादव और जोबांग थाना के सशस्त्र बल की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


छापामारी कर दबोचे गए आरोपित

एसपी द्वारा गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतम लोहरा (20 वर्ष, पिता बंधन लोहरा) और विकाश सिंह (21 वर्ष, पिता रामस्वरूप सिंह) के रूप में हुई है, जो जिले के जोबांग थाना अंतर्गत खरचा के रहने वाले हैं।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई एलसीडी टीवी का टूटा हुआ स्क्रीन, मदरबोर्ड (जिस पर STCS2352P588 अंकित है), पावर सप्लाई तार और कंप्यूटर का यूपीएस बरामद किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]